Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 14 साल की नाबालिग बनी मां, रेप के आरोप में रिश्तेदार गिरफ्तार
    • बस्तर की जनसेवा को राष्ट्रीय सम्मान : गोडबोले दंपत्ति ‘पद्म श्री’ से अलंकृत
    • पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों को “प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना” में विशेष राहत एवं राज्य सरकार से अतिरिक्त सब्सिडी देने की मांग
    • ईदुज्जुहा(बकरीद) में जीवित प्राणी की कुर्बानी देने के बदले केक काटकर धार्मिक रस्म अदा करें-डॉ. दिनेश मिश्र
    • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट
    • शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण​​‘जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान बना ग्रामीणों की उम्मीदों का नया सवेरा
    • ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
    • बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»14 साल की नाबालिग बनी मां, रेप के आरोप में रिश्तेदार गिरफ्तार
    क्राइम

    14 साल की नाबालिग बनी मां, रेप के आरोप में रिश्तेदार गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में 14 वर्षीय एक किशोरी द्वारा सरकारी अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद बलात्कार के आरोप में 24-वर्षीय एक युवक को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

    करीबी रिश्तेदार गिरफ्तार
    नाबालिग लड़की ने शुक्रवार शाम को अस्पताल के बाथरूम में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। संभागीय पदाधिकारी (गिरिडीह सदर) जितवाहन ओरांव ने बताया, “पीड़िता के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और शनिवार को बेंगाबाद पुलिस थाना क्षेत्र से लड़की के एक करीबी रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया।” उन्होंने बताया कि लड़की का बयान एक महिला पुलिस अधिकारी ने दर्ज किया और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 

    एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद लड़की बाथरूम गई, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि बाद में उसने कथित तौर पर अस्पताल परिसर से निकलने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने उसे रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा, ”मां और नवजात शिशु को बाद में एम्बुलेंस से दूसरे चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया। दोनों स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय निगरानी में हैं।” 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की अपराधियों ने ले ली जान

    May 23, 2026

    जालौर में दिनदहाड़े युवक पर सरियों से हमला, वाहन चढ़ाने की कोशिश

    May 23, 2026

    नागपुर में 48 घंटे में दादी से लेकर छोटे भाई तक की बेरहमी से 3 हत्याओं से सनसनी

    May 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.