Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»RJD नेता रितु जायसवाल ने थामा BJP का दामन, बोलीं- ‘मैं बागी नहीं थी, जनता बदलाव चाहती थी’
    BREKING NEWS

    RJD नेता रितु जायसवाल ने थामा BJP का दामन, बोलीं- ‘मैं बागी नहीं थी, जनता बदलाव चाहती थी’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ritu Jaiswal: बिहार की चर्चित नेता रितु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं. मंगलवार को पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. बीजेपी जॉइन करने के बाद रितु जायसवाल ने साफ कहा कि उनके पुराने वीडियो और बयानों को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा सकता है, लेकिन वह इससे डरने वाली नहीं हैं.

    ‘मैं बागी नहीं थी, जनता बदलाव चाहती थी’

    रितु जायसवाल ने कहा कि जब उन्होंने परिहार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था, तब लोगों ने उन्हें ‘बागी’ कहा. लेकिन असल में परिहार की जनता बदलाव चाहती थी. उन्होंने कहा कि लोगों ने मुझे भरपूर समर्थन दिया और करीब 65 हजार वोट मिले. इससे साफ था कि जनता मेरे साथ थी. बीजेपी में शामिल होने के फैसले पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है.

    संजय सरावगी का RJD पर तंज

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रितु जायसवाल का स्वागत करते हुए RJD पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर हमने अपने दरवाजे पूरी तरह खोल दिए, तो RJD की चौखट पर नेता दिखाई नहीं देंगे. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी लगातार मजबूत हो रही है और दूसरे दलों के नेता भी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हो रहे हैं.

    टिकट कटने के बाद बढ़ी थी नाराजगी

    2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में RJD ने परिहार सीट से रितु जायसवाल का टिकट काट दिया था. पार्टी ने वहां से रामचंद्र पूर्वे की बहू को उम्मीदवार बनाया. इसके बाद नाराज रितु जायसवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा. हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन उन्होंने करीब 64 हजार वोट हासिल किए. माना गया कि उनके चुनाव लड़ने से RJD उम्मीदवार को बड़ा नुकसान हुआ. बाद में पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

    RJD में कई अहम पद संभाल चुकी हैं रितु

    रितु जायसवाल बिहार की राजनीति का चर्चित चेहरा रही हैं. वह RJD महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं. इसके अलावा 2021 से 2023 तक पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाली. 2020 के विधानसभा चुनाव में RJD ने उन्हें परिहार सीट से उम्मीदवार बनाया था. वहीं 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें शिवहर सीट से मैदान में उतारा था. चुनाव में उन्हें करीब 4.47 लाख वोट मिले थे, लेकिन वह लवली आनंद से करीब 29 हजार वोटों से हार गई थीं.

    सोशल मीडिया पोस्ट से दिया था संकेत

    रितु जायसवाल 24 मई को X पर पोस्ट कर बीजेपी में शामिल होने की जानकारी दी. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि देश संवेदनशील दौर से गुजर रहा है और ऐसे समय में सादगी और जनहित की राजनीति जरूरी है. उन्होंने कहा था कि राजनीति उनके लिए ‘सेवा, जिम्मेदारी और विचार’ का माध्यम है, न कि प्रदर्शन और दिखावे का.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…

    September 18, 2026

    भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.