Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»बेकाबू डंपर ने मंदिर में घुसकर रामायण पाठ कर रहे श्रद्धालुओं को कुचला, हादसे में 5 वर्षीय मासूम समेत तीन की गई जान 4 घायल
    मुख्य समाचार

    बेकाबू डंपर ने मंदिर में घुसकर रामायण पाठ कर रहे श्रद्धालुओं को कुचला, हादसे में 5 वर्षीय मासूम समेत तीन की गई जान 4 घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश – अमरोहा जिले से मंगलवार की शाम को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई. दरअसल, यहां एक बेकाबू और तेज रफ्तार डंपर काल बनकर मंदिर परिसर में घुस गया और रामायण पाठ में लीन श्रद्धालुओं को रौंद डाला. इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा गया.

    यह पूरी घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांठ मार्ग पर स्थित चक छावी गांव की है. जानकारी के मुताबिक, गांव के एक मंदिर परिसर में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा भाव के साथ रामायण पाठ कर रहे थे. माहौल पूरी तरह भक्तिमय था, तभी अचानक कांठ मार्ग की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गया. ड्राइवर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और डंपर सीधे मंदिर परिसर की दीवार को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया.

     हादसे में 5 वर्षीय मासूम समेत तीन की गई जान

    डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि मंदिर में बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. डंपर की चपेट में आने से परम सिंह, महिपाल और एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे आयरन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, घटना में चार अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर लगते ही मंदिर परिसर में चीख पुकार मच गई. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर दौड़ पड़े.

    घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM) नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक (SP) लखन सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अखिलेश भदौरिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ कानूनी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.