Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा राष्ट्रीय आम महोत्सव
    • BSP के पारंपरिक वोटों को छिटकने से रोकने की जद्दोजहद में जुटीं मायावती
    • मैहर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा ‘प्रतिभा – जननी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, मेधावियों का होगा सम्मान
    • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
    • किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, महिला समेत 3 गिरफ्तार
    • Influencer Ronisha के मामले में मां ने खोले कई राज
    • ढोंगी तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी लाल मोहम्मद को किया गिरफ्तार
    • सवारियों से भरी वाहन खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत…5 गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»रेस्टोरेंट में कुर्सी छूने पर विवाद, 17 वर्षीय छात्र को सिर में मारी गोली
    क्राइम

    रेस्टोरेंट में कुर्सी छूने पर विवाद, 17 वर्षीय छात्र को सिर में मारी गोली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दक्षिण दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार शाम एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक रेस्टोरेंट में दोस्त के साथ खाना खा रहे 17 वर्षीय छात्र को एक अज्ञात युवक ने सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल किशोर का इलाज फिलहाल एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

    मामूली बहस के बाद फायरिंग

    पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र साहिल अपने दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने बैठा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे और उनमें से एक व्यक्ति का हाथ छात्र की कुर्सी से टकरा गया। इस बात को लेकर दोनों में पहले बहस हुई। हालांकि, आरोपी ने उसी समय माफी मांग ली थी और वहां से चला गया। लेकिन करीब पांच मिनट बाद वह दोबारा रेस्टोरेंट में आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसने आते ही पिस्तौल निकाली और साहिल के सिर पर गोली चला दी। गोली लगते ही रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

    एम्स ट्रॉमा सेंटर में वेंटिलेटर पर है घायल किशोर

    घायल साहिल को पहले मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर है और उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि साहिल इलाके के ही एक निजी कॉलेज का छात्र है। उसके पिता छतरपुर एन्क्लेव इलाके में लॉन्ड्री का काम करते हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अमर कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपी ने केवल एक गोली चलाई थी, जो किशोर को लगी और कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ढोंगी तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी लाल मोहम्मद को किया गिरफ्तार

    May 28, 2026

    घर में ही 15 साल की मासूम से चचेरे भाई और दादा ने की दरिंदगी, अरेस्ट 

    May 28, 2026

    कांग्रेस नेता की पहली पत्नी ने ही की हत्या! सबूत मिटाने 4 लोगों को कार में डालकर जलाया?,  हिरासत में

    May 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.