Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नारायणपुर को मिली विकास की बड़ी सौगात,उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 12.29 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
    • केंद्रीय कैबिनेट के SARTHAK-PDS फेज-2 निर्णय का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत
    • 62 वर्षीय महिला को घोषित कर दिया मृत, खुद को जिंदा साबित करने हाई कोर्ट पहुंच गई पीड़िता
    • छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करोड़ों की नवीन परियोजनाओं को दी हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ में लागू होगी ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम
    • मुख्य सचिव ने समग्र शिक्षा अभियान 2026 के बजट प्लान की बैठक ली- दिया गुणवत्ता और नवाचार पर विशेष जोर
    • आईटीआर-2 फॉर्म से रिटर्न भरना शुरू, किस तरह की कमाई करने वालों के लिए है यह सुविधा
    • फ़ूड न्यूज़: गर्मी के मौसम में ‘बॉडी कूलर’ ड्रिंक्स की मांग बढ़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘ककड़ी-पुदीना छाछ’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»आधुनिक रेलवे सिस्टम में बड़ा कदम, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली मंजूरी, जिंद-सोनीपत रूट पर होगा संचालन
    राष्ट्रीय

    आधुनिक रेलवे सिस्टम में बड़ा कदम, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली मंजूरी, जिंद-सोनीपत रूट पर होगा संचालन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश में रेल यात्रा के इतिहास में एक बड़ा कदम सामने आया है। रेलवे मंत्रालय ने देश की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी। यह ट्रेन जिंद से सोनीपत के बीच चलेगी और पूरी तरह हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित होगी, जिससे पर्यावरण को कम नुकसान होगा। इसमें डिस्ट्रीब्यूटेड पावर रोलिंग स्टॉक (Distributed Power Rolling Stock) तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे पूरी ट्रेन में संतुलित पावर सप्लाई होती है। RDSO, CCRS और PESO जैसी संस्थाओं ने इसकी सुरक्षा जांच और मानक तय किए हैं। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सभी शर्तें पूरी होने के बाद ही इसका संचालन शुरू होगा।

    जिंद से सोनीपत के बीच चलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    रेल मंत्रालय ने मंगलवार को उत्तर रेलवे जोन के तहत जिंद और सोनीपत के बीच देश की पहली 10 कोच वाली हाइड्रोजन DEMU ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी। यह ट्रेन डीजल या पारंपरिक बिजली के बजाय हाइड्रोजन फ्यूल सेल से बिजली बनाकर चलेगी। इस ट्रेन की अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह भारत के लिए एक नई तकनीक है, जो रेलवे को पर्यावरण के लिहाज से ज्यादा साफ और आधुनिक बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

    1200 किलोवॉट की क्षमता

    इस ट्रेन की कुल पावर क्षमता 1200 किलोवॉट होगी। इसमें डिस्ट्रीब्यूटेड पावर रोलिंग स्टॉक (DPRS) तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसमें पूरी ट्रेन में अलग-अलग कोचों में पावर सप्लाई होती है, किसी एक इंजन पर निर्भरता नहीं रहती। यह तकनीक न केवल ऊर्जा वितरण को बेहतर बनाती है, बल्कि ट्रेन के संचालन को भी अधिक स्थिर और संतुलित करती है।

    सुरक्षा जांच और मंजूरी की लंबी प्रक्रिया

    रेल मंत्रालय की मंजूरी से पहले रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन (RDSO) की तकनीकी स्वीकृति और कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CCRS) की सुरक्षा जांच पूरी की गई है। रेलवे बोर्ड ने नॉर्दर्न रेलवे (Northern Railway) के महाप्रबंधक को भेजे पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि RDSO, CCRS और पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (PESO) द्वारा तय सभी सुरक्षा, रखरखाव और संचालन शर्तों का पालन किया जाए।

    जिंद-सोनीपत रूट पर सीमित संचालन और मेंटेनेंस व्यवस्था

    यह ट्रेन केवल जिंद से सोनीपत रूट पर ही चलाई जाएगी। इसके रखरखाव की सुविधा दिल्ली के शकूरबस्ती में तैयार की गई है। मेंटेनेंस के दौरान हाइड्रोजन सिस्टम बंद रहेगा और ट्रेन को डीजल लोकोमोटिव की मदद से डेड कंडीशन में खींचकर ले जाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मंजूरी का मतलब यह नहीं है कि ट्रेन तुरंत चलने लगेगी। अभी कई तकनीकी और सुरक्षा जांच चरण बाकी हैं। सभी मानकों को पूरा करने के बाद ही इसका संचालन शुरू होगा।

    सुरक्षा पर खास चेतावनी और अहम निर्देश

    हाइड्रोजन जैसी संवेदनशील तकनीक को देखते हुए मंत्रालय ने खास सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। पत्र में साफ कहा गया है। ‘जमीन पर स्थित हाइड्रोजन उत्पादन, भंडारण और वितरण सुविधाओं पर लगे विभिन्न सेंसर (जैसे लीक डिटेक्टर, फ्लेम डिटेक्टर आदि) धूल जमने के कारण खराब हो सकते हैं। सुरक्षित और निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए, इनकी नियमित सफाई का आवश्यक कार्यक्रम तय किया जाना चाहिए।’ रेल मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि हाइड्रोजन ईंधन भरने और ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण और दक्षता प्रमाणन लेना अनिवार्य होगा। यह कदम सुरक्षा और तकनीकी दक्षता दोनों को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में मालवाहक जहाज को समुद्री लुटेरों से बचाया

    May 27, 2026

    दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड कॉरिडोर के तहत आगरा और मथुरा में बनेंगे बुलेट ट्रेन के स्टेशन

    May 27, 2026

    बढ़ती गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों की ओर उमड़ रहे,जितनी दूर तक देखो, सिर्फ गाड़ियां ही गाड़ियां… 

    May 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.