Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»गर्मियों में क्यों फूटती है नाक? जानें नकसीर आने की वजह और बचाव के तरीके
    खानपान-सेहत

    गर्मियों में क्यों फूटती है नाक? जानें नकसीर आने की वजह और बचाव के तरीके

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     डेस्क : भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी तेजी से पड़ रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी के लिए तेज धूप और गर्म हवाओं में रहना मुश्किल हो जाता है। गर्मियों में बढ़ता तापमान सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि नाक की संवेदनशील नसों को भी प्रभावित करता है। यही वजह है कि इस मौसम में कई लोगों को अचानक नाक से खून आने यानी नकसीर की समस्या होने लगती है। डॉक्टरों के मुताबिक तेज गर्मी, ड्राइनेस और शरीर में पानी की कमी इस परेशानी की सबसे बड़ी वजह मानी जाती है।

    क्यों आती है नकसीर?

    नाक के अंदर बेहद पतली और संवेदनशील ब्लड वेसल्स होती हैं। गर्म हवा और सूखे वातावरण के कारण नाक के अंदर की स्किन सूखने लगती है।
    जिससे नसें कमजोर होकर फट सकती हैं और खून निकलने लगता है।
    इसके अलावा ये कारण भी हो सकते हैं
    तेज धूप में ज्यादा देर रहना
    शरीर में पानी की कमी
    लू लगना और बार-बार नाक में उंगली डालना
    एलर्जी या साइनस की समस्या।

    बच्चों में ज्यादा क्यों होती है दिक्कत

    बच्चों की नाक की नसें बेहद नाजुक और संवेदनशील होती हैं, इसलिए गर्मियों में उनमें नकसीर की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। तेज धूप में लंबे समय तक खेलना, शरीर में पानी की कमी होना और बार-बार नाक में उंगली डालने जैसी आदतें नाक के अंदर की पतली नसों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके कारण नाक की अंदरूनी त्वचा सूख जाती है और हल्की चोट लगने पर भी खून आने लगता है.

    क्या हाई बीपी भी हो सकता है कारण?

    डॉक्टरों के अनुसार कुछ मामलों में बार-बार नाक से खून आना हाई ब्लड प्रेशर, एलर्जी या किसी अन्य बीमारी का संकेत भी हो सकता है। अगर खून 15-20 मिनट तक बंद न हो या चक्कर और कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    नाक से खून आने पर क्या करें?

    अगर अचानक नकसीर शुरू हो जाए, तो ये उपाय मदद कर सकते हैं
    घबराएं नहीं व्यक्ति को सीधा बैठाएं
    सिर थोड़ा आगे की ओर झुकाएं
    नाक को हल्के हाथ से दबाकर रखें
    माथे या नाक पर ठंडी पट्टी लगाएं
    इससे ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं और खून रुकने में मदद मिलती है।

    नकसीर से बचाव के आसान तरीके

    दिनभर पर्याप्त पानी पिएं
    धूप में ज्यादा देर तक न रहें
    बहुत गर्म हवा से बचें
    नाक में ज्यादा ड्राइनेस हो तो नारियल तेल या मॉइस्चराइजिंग जेल लगाएं
    बच्चों को बार-बार नाक में उंगली डालने से रोकें

    गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना और धूप से बचाव करना नकसीर की समस्या को काफी हद तक रोक सकता है।

    डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.