Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा राष्ट्रीय आम महोत्सव
    • BSP के पारंपरिक वोटों को छिटकने से रोकने की जद्दोजहद में जुटीं मायावती
    • मैहर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा ‘प्रतिभा – जननी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, मेधावियों का होगा सम्मान
    • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
    • किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, महिला समेत 3 गिरफ्तार
    • Influencer Ronisha के मामले में मां ने खोले कई राज
    • ढोंगी तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी लाल मोहम्मद को किया गिरफ्तार
    • सवारियों से भरी वाहन खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत…5 गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»क्वालीफायर-2 में किसका चलता है सिक्का, चौंकाने वाले हैं आंकड़े
    खेल

    क्वालीफायर-2 में किसका चलता है सिक्का, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    IPL 2026 Qualifier 2: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 की तस्वीर साफ हो गई है. शुक्रवार को मुल्लांपुर के यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. क्वालीफायर-1 में हारने के बाद गुजरात के पास फाइनल में पहुँचने का यह आखिरी मौका है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर में हराकर आ रही राजस्थान रॉयल्स के हौसले बुलंद हैं.

    आंकड़े क्या कहते है

    आईपीएल के प्लेऑफ इतिहास पर नजर डालें तो क्वालीफायर-2 में क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम का दबदबा रहा है. 2011 में प्लेऑफ नियम आने के बाद से खेले गए 15 क्वालीफायर-2 मुकाबलों में से 12 बार उस टीम ने जीत दर्ज की है जो क्वालीफायर-1 हारकर आई थी. एलिमिनेटर की विजेता टीम केवल तीन बार (2012 में सीएसके, 2016 में हैदराबाद और 2021 में केकेआर) ही इस बाधा को पार कर पाई है. आंकड़े साफ तौर पर बताते हैं कि क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम के पास फाइनल में पहुँचने का चांस ज्यादा होता है.

    क्या मुल्लांपुर में राजस्थान बदल पाएगी इतिहास

    मुल्लांपुर का मैदान इस सीजन में दोनों टीमों के लिए बिल्कुल अलग अनुभव लेकर आया है. गुजरात टाइटंस के लिए यह मैदान अब तक अनलकी रहा है, जहाँ उन्हें ग्रुप राउंड के मैच के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था. वहीं राजस्थान रॉयल्स के हौसले इस मैदान पर बुलंद हैं, क्योंकि उन्होंने इसी पिच पर एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी और क्वालीफायर-2 में कदम रखा है.

    गुजरात बनाम राजस्थान

    आईपीएल के प्लेऑफ मैचों में गुजरात टाइटंस का पलड़ा राजस्थान रॉयल्स पर हमेशा भारी रहा है. साल 2022 में गुजरात ने राजस्थान को प्लेऑफ में हराया था. बाद में फाइनल मैच में भी राजस्थान को ही हराकर आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. गुजरात के लिए एक और बड़ी बात यह है कि क्वालीफायर-2 मैच में सबसे ज्यादा 129 रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके कप्तान शुभमन गिल के नाम है.

    2016 में हैदराबाद ने किया था यह कारनामा

    आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही बार ऐसा हुआ है जब एलिमिनेटर खेलने वाली टीम चैंपियन बनी हो. साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने यह रिकॉर्ड बनाया था. इस बार राजस्थान रॉयल्स भी इसी इतिहास को दोहराने की कोशिश में है.  अगर राजस्थान की टीम शुक्रवार को गुजरात टाइटंस को हरा देती है, तो उसे रविवार को फाइनल में आरसीबी से खेलना होगा. महज 5 दिन के अंदर तीन बड़े नॉकआउट मैच खेलना किसी भी टीम के लिए बेहद थका देने वाला और चुनौतीपूर्ण काम है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फाइनल टिकट के लिए RCB-गुजरात टाइटंस में होगी भिंड़त

    May 26, 2026

    IPL 2026: प्लेऑफ के लिए तय हो गई चार टीमें, कब -कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

    May 25, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के ट्रायल्स में भाग लेने की दी अनुमति

    May 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.