Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा राष्ट्रीय आम महोत्सव
    • BSP के पारंपरिक वोटों को छिटकने से रोकने की जद्दोजहद में जुटीं मायावती
    • मैहर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा ‘प्रतिभा – जननी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, मेधावियों का होगा सम्मान
    • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
    • किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, महिला समेत 3 गिरफ्तार
    • Influencer Ronisha के मामले में मां ने खोले कई राज
    • ढोंगी तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी लाल मोहम्मद को किया गिरफ्तार
    • सवारियों से भरी वाहन खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत…5 गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»सवारियों से भरी वाहन खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत…5 गंभीर
    मुख्य समाचार

    सवारियों से भरी वाहन खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत…5 गंभीर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय के साथ लगते पीज मार्ग पर बागन के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां सवारियों से भरी एक टाटा सूमो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    तेज आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण, खाई से निकाले घायल
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना खौफनाक था कि गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा समाई। गाड़ी के खाई में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और बिना समय गंवाए रैस्क्यू ऑप्रेशन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद 5 घायलों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

    शिनाख्त के प्रयास जारी, पुलिस मौके पर जुटी
    हादसे की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य अपने हाथ में ले लिया है और मृतकों व घायलों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। एसपी कुल्लू मदन लाल ने इस हादसे की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस हादसे के असल कारणों की गहनता से छानबीन कर रही है। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मैहर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा ‘प्रतिभा – जननी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, मेधावियों का होगा सम्मान

    May 28, 2026

    किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, महिला समेत 3 गिरफ्तार

    May 28, 2026

    Influencer Ronisha के मामले में मां ने खोले कई राज

    May 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.