Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां मिली जिम्मेदारी…
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»टिहरी में डंपर पलटा, महिला समेत चालक की मौत
    मुख्य समाचार

    टिहरी में डंपर पलटा, महिला समेत चालक की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     ऋषिकेश। उत्तराखंड के टिहरी जिले में थाना मुनि की रेती क्षेत्र के भद्रकाली के पास माचिस फैक्ट्री तिराहे पर मिट्टी से भरा एक डंपर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में डंपर चालक और नीचे झोपड़ी में सो रही एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ।

    नीचे झोपड़ी में सो रही एक महिला की मौत

    शुक्रवार सुबह थाना मुनी की रेती इलाके के भद्रकाली मंदिर से मंगल आश्रम की ओर माचिस फैक्ट्री तिराहे के पास मिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि डंपर सड़क से सीधे लगभग 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। ट्रक के साथ सड़क पर लगे कंक्रीट के डिवाइडर सीधे सड़क के बांयी ओर झोपड़ी में सो रही महिला के ऊपर जा गिरा, जिससे उस महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वाहन चालक की भी डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई।

    डंपर चालक की भी मौत

    घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए डिवाइडर के नीचे दबी महिला के शव को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहीं डंपर चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल भेज दिया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि झोपड़ी के आसपास करीब एक दर्जन लोग सो रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए।

    पुलिस घटना की कर रही जांच

    पुलिस ने मृतकों की पहचान ट्रक चालक फारुख निवासी बहादरपुर लक्सर जिला हरिद्वार और झोंपड़ी में सो रही महिला कौशल्या उम्र 42 वर्ष पत्नी सुरेश निवासी बावाडी शिवपुरी जिला टिहरी गढ़वाल के रूप में की है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    बिना जांच के निकल रहे हैं डंपर

    घटना स्थल पर पता चला कि जिस डंपर से महिला और डंपर चालक की मौत हुई है उस डंपर पर लगी नंबर प्लेट भी अधूरी लगी हुई थी। जिस पर रात को चलने वाले बेकाबू ट्रकों/डंपरों के संचालन पर पुलिस चैक पोस्टों की लापरवाही दिखाई दी है। जिनके आगे से बिना जांच के ऐसे डंपर निकल रहे हैं जो मानकों को दरकिनार कर दुर्घटना का कारण बने हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…

    August 8, 2026

    थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़:अब ATM से मिलेगा अनाज, राशन लेने की प्रक्रिया होगी आसान,रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ग्रेन एटीएम की शुरुआत…

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.