Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न
    • क्या आप जानते है?ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों लिखा होता है ‘X’, 90% यात्री नहीं जानते इस खास निशान का मतलब…
    • ऑफिस का लैपटॉप काम के लिए दिया जाता है, इसलिए उसका उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए, नहीं करने चाहिए ये पर्सनल काम
    • बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम में ‘सुगम दर्शन’ का ₹1100 चार्ज,आम-खास’ सभी को लगेगी पर्ची, नई SOP जारी
    • नदी की लहरों के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहने से छह मजदूरों की मौत… 
    • प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई की हालत गंभीर,AIIMS रायपुर के ICU में भर्ती, डॉक्टरों की विशेष निगरानी…
    • दर्दनाक सड़क हादसा:तीन लोगों की मौके पर ही मौत ,एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल CM योगी ने जताया दुख…
    • बीजापुर में 10 करोड़ का तेंदूपत्ता कैसे जला?डीएफओ हटे,अब बाकी जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»500 करोड़ की जमीन विवाद में रिटायर्ड डिप्टी SP ने चलाई थीं गोलियां, कोर्ट ने भेजा जेल
    मुख्य समाचार

    500 करोड़ की जमीन विवाद में रिटायर्ड डिप्टी SP ने चलाई थीं गोलियां, कोर्ट ने भेजा जेल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद के नेहरूनगर स्थित झांसी की रानी बस स्टैंड के पीछे 27 मई को शाम करीब 5 बजे जमीन के दस्तावेज और किराए की रकम वापस मांगने के विवाद में सेवानिवृत्त DYSP अशोक सिंह चौहान ने अपने लाइसेंसी हथियार से पांच राउंड फायरिंग कर दी. इस घटना में जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है.

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, अशोक सिंह चौहान ने अमित पटेल पर फायरिंग की. घटना की सूचना मिलते ही सैटेलाइट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी का हथियार जब्त कर लिया और पूछताछ शुरू की. फायरिंग के समय अशोकसिंह के बेटे सिद्धराज सिंह चौहान और बेटी ख्याति चौहान मौके पर मौजूद थे.

    सैटेलाइट पुलिस स्टेशन में आरोपी का रौबदार बर्ताव देखने को मिला. उन्होंने स्टेशन में हंगामा किया, जिसके बाद दो कांस्टेबलों ने उन्हें धक्का देकर लॉकअप में बंद कर दिया. हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद अशोक सिंह चौहान, उनके बेटे सिद्धराज और बेटी ख्याति को अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने 7 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

    अशोक के पास नहीं थे जमीन के पेपर

    विवाद की जड़ करीब 5 बीघा जमीन है, जिसकी अनुमानित कीमत 500 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह जमीन अशोक चौहान के कब्जे में थी, जिसे उन्होंने अमित पटेल को किराए पर दी थी. अमित पटेल ने नेहरूनगर पाथरणा बाजार में स्टॉल बनाए थे. बाद में एएमसी के नोटिस के बाद अमित पटेल ने जमीन के दस्तावेज मांगे, लेकिन अशोकसिंह के पास कोई कागजात नहीं थे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और अमित पटेल ने डिपॉजिट व खर्च वापस मांगा, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया.

    नाबालिग बेटे के खिलाफ भी मामला दर्ज

    अशोक सिंह चौहान वर्तमान में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर हैं. अमित पटेल ने अशोकसिंह, उनकी बेटी ख्याति, बेटे सिद्धराज और 14 वर्षीय नाबालिग बेटे के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बीजापुर में 10 करोड़ का तेंदूपत्ता कैसे जला?डीएफओ हटे,अब बाकी जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई?

    May 29, 2026

    नौतपा के प्रकोप को कम करने 9 दिवसीय तपस्या कर रहे साधु

    May 29, 2026

    टिहरी में डंपर पलटा, महिला समेत चालक की मौत

    May 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.