Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रूखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, हिमाचल प्रदेश के सोलन में शादी…
    • डेढ़ वर्षीय बच्चे की सड़क पर पटक-पटक कर निर्मम हत्या ,एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक…
    • दर्दनाक घटना:तेज रफ्तार भारी वाहन ने 7 बैलों को कुचला, 5 ने मौके पर तोड़ा दम…
    • जगदलपुर-सुकमा राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की थम गई आवाजाही, ट्रक पर गिर पड़ा विशालकाय पेड़…
    • Chamba में गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 8 की मौत
    • अचानक ढह गई 3 मंजिला इमारत, 4 की मौत
    • पब्लिक ने ‘चोर-चोर’ कहकर पीटा, पत्थर लगने के बाद बीच सड़क पर गिरे TMC सांसद
    • डोंगनाला का हरिबोल स्वयं सहायता समूह बना महिला सशक्तिकरण का प्रेरक मॉडल,हर्बल उत्पादों के जरिए आत्मनिर्भर बनीं 12 आदिवासी महिलाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पब्लिक ने ‘चोर-चोर’ कहकर पीटा, पत्थर लगने के बाद बीच सड़क पर गिरे TMC सांसद
    BREKING NEWS

    पब्लिक ने ‘चोर-चोर’ कहकर पीटा, पत्थर लगने के बाद बीच सड़क पर गिरे TMC सांसद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टीएमसी महासचिव और पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के बाद एक और टीएमसी सांसद पर जोरदार हमला हुआ है। हुगली के चंदीतला पुलिस स्टेशन के पास टीएमसी सांसद कल्यान बनर्जी को पब्लिक ने पीटा है।

    हुगली में प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया, काले झंडे दिखाए और उन्हें ‘चोर-चोर’ कहकर नारेबाजी की। इस दौरान सांसद को धक्का-मुक्की और मारपीट का सामना करना पड़ा। इस हमले के बाद कल्याण बनर्जी को सिर में चोट लगी है। पत्थर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े।

    घटना कैसे हुई?

    कल्यान बनर्जी किसी काम से चंदीतला पुलिस स्टेशन जा रहे थे। तभी सैकड़ों प्रदर्शनकारी उनके काफिले को रोककर खड़े हो गए। लोगों ने काले झंडे लहराए और ‘चोर-चोर’ जैसे नारे लगाए। कुछ वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ काफी आक्रामक थी।

    सांसद के समर्थक और सुरक्षा कर्मी उन्हें बचाने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन माहौल काफी गर्म था। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और सांसद को सुरक्षित निकाला

    बंगाल में बढ़ता तनाव

    यह हमला हाल के दिनों में टीएमसी नेताओं पर हो रहे हमलों की कड़ी में आया है। कल अभिषेक बनर्जी पर भी अंडे फेंके गए और नारेबाजी हुई थी। पार्टी की चुनावी हार के बाद कई इलाकों में स्थानीय लोग खुलकर गुस्सा जता रहे हैं।

    कल्यान बनर्जी खुद कई मुद्दों पर मुखर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टीएमसी के पुराने शासन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर नाराजगी है।

    कुछ महिलाएं भी विरोध में शामिल थीं, जिन्होंने सांसद पर आरोप लगाते हुए नारे लगाए। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

    अभिषेक के मामले में अब तक छह गिरफ्तार

    उधर, सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले और दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

    अभिषेक बनर्जी चुनाव के बाद शनिवार को हिंसा में मारे गए एक तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने सोनारपुर गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उनके काफिले पर अंडे व ईंट के टुकड़े फेंके और नारे लगाए।

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस के अनुसार, सोनारपुर थाने की टीम ने रातभर इलाके में सर्च अभियान चलाया। हमले से जुड़े वीडियो फुटेज की भी जांच की गई।

    प्रारंभिक जांच में वीडियो फुटेज के आधार पर छह लोगों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तार आरोपी स्थानीय निवासी हैं और घटना के समय मौके पर मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अचानक ढह गई 3 मंजिला इमारत, 4 की मौत

    May 31, 2026

    SIR, बिहार और बंगाल जैसा तेलंगाना में नहीं होने देंगे : मोहम्मद अजहरुद्दीन

    May 30, 2026

    ‘जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं आर्म्ड फोर्स’ : थलसेना प्रमुख

    May 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.