Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रूखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, हिमाचल प्रदेश के सोलन में शादी…
    • डेढ़ वर्षीय बच्चे की सड़क पर पटक-पटक कर निर्मम हत्या ,एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक…
    • दर्दनाक घटना:तेज रफ्तार भारी वाहन ने 7 बैलों को कुचला, 5 ने मौके पर तोड़ा दम…
    • जगदलपुर-सुकमा राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की थम गई आवाजाही, ट्रक पर गिर पड़ा विशालकाय पेड़…
    • Chamba में गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 8 की मौत
    • अचानक ढह गई 3 मंजिला इमारत, 4 की मौत
    • पब्लिक ने ‘चोर-चोर’ कहकर पीटा, पत्थर लगने के बाद बीच सड़क पर गिरे TMC सांसद
    • डोंगनाला का हरिबोल स्वयं सहायता समूह बना महिला सशक्तिकरण का प्रेरक मॉडल,हर्बल उत्पादों के जरिए आत्मनिर्भर बनीं 12 आदिवासी महिलाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»डेढ़ वर्षीय बच्चे की सड़क पर पटक-पटक कर निर्मम हत्या ,एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक…
    क्राइम

    डेढ़ वर्षीय बच्चे की सड़क पर पटक-पटक कर निर्मम हत्या ,एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश – फिरोजाबाद जनपद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एकतरफा प्यार के जुनून में एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की सड़क पर पटक-पटक कर हत्या कर दी गई. इस वीभत्स घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है.

    आरोपी है युवती की बुआ सास का बेटा

    जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद जनपद के थाना अरांव क्षेत्र के गांव बामयी की रहने वाली एक युवती का विवाह बदायूं निवासी सुमित के साथ हुआ था. दोनों का डेढ़ साल का एक बेटा था, जिसका नाम आरव था. परिजनों का आरोप है कि युवती की बुआ सास का बेटा विराज उर्फ जितेंद्र पाठक (निवासी युवराज) युवती से एकतरफा प्रेम करता था और जबरन उससे शादी करना चाहता था. वह युवती के विवाह और उसके बच्चे को अपने प्रेम संबंध के बीच की बाधा मानता था.

    टॉफी द‍िलाने के बहाने ले गया बाहर

    बताया गया है कि शनिवार को युवती शिकोहाबाद स्थित यादव कॉलोनी में अपनी मौसी के घर आई हुई थी. इसी दौरान आरोपी भी वहां पहुंच गया. आरोप है कि उसने मासूम आरव को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ लिया और बाहर ले जाकर सड़क पर बेरहमी से पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही बदहवास परिजन बच्चे को तत्काल शिकोहाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पहले मारी गोली, फिर शवों को कुल्हाड़ी से काटा, जमीन विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या

    May 30, 2026

    जीवनसाथी बना ‘जल्लाद’,हसबेंड ने गला रेतकर बीवी को उतारा मौत के घाट…

    May 30, 2026

    गेहूं पिसवाकर लौट रहे बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या… ग्राम प्रधान पर लगा आरोप

    May 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.