Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुमारी गांव में दिनदहाड़े घुसा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत
    • पैदल जा रही 3 महिलाओं को गाड़ी ने टक्कर मारी, गर्भवती महिला की मौत
    • बीजेपी नेताओं की बड़ी बैठक, पीएम रहेंगे मौजूद, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर
    • LoC पार कर उरी पहुंचा PoK का युवक, स्थानीय युवती के साथ हिरासत में
    • ठंडी फिजाओं में ‘कैप्टन कूल पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे मसूरी
    • DRDO ने किया शक्तिशाली बम का परीक्षण
    • तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, 10 फीट ऊपर उछला युवक
    • विभुवन संकष्टी से पहले करें ये वास्तु उपाय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»एनकाउंटर में ढेर असद की तरह हो बाकी हत्यारों का भी हाल’, सूर्या की मां का आया पहला बयान
    मुख्य समाचार

    एनकाउंटर में ढेर असद की तरह हो बाकी हत्यारों का भी हाल’, सूर्या की मां का आया पहला बयान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में ईद के दिन हुई सूर्या की हत्या के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।

    यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ही अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा था कि अगर आपसे नहीं संभल रहा है तो बता दो। इसके चंद घंटों बाद ही गाजियाबाद पुलिस ने सूर्या हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई कर दी।

    असद की मौत पर सूर्या की मां का बयान

    उधर, गाजियाबाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए मुख्यआरोपी असद की मौत पर सूर्या की मां सरोज का बयान सामने आया है। सूर्या की मां का कहना है कि अन्य आरोपियों का भी इसी तरह से एनकाउंटर हो। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

    हत्यारों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग

    सूर्या की मां सरोज ने गाजियाबाद पुलिस से मांग की है कि हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर भी चलना चाहिए। ईद के दिन कुर्बानी दिखाने के बहाने से बुलाकर सूर्या पर चाकू से हमला किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूर्या की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

    हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश

    बता दें कि सूर्या की हत्या को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। जब शनिवार को सूर्या का शव घर पहुंचा था तो हिंदू संगठन के लोगों ने उनके पर पहुंच कर हत्यारोपियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कुमारी गांव में दिनदहाड़े घुसा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

    May 31, 2026

    ठंडी फिजाओं में ‘कैप्टन कूल पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे मसूरी

    May 31, 2026

    तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, 10 फीट ऊपर उछला युवक

    May 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.