Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुमारी गांव में दिनदहाड़े घुसा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत
    • पैदल जा रही 3 महिलाओं को गाड़ी ने टक्कर मारी, गर्भवती महिला की मौत
    • बीजेपी नेताओं की बड़ी बैठक, पीएम रहेंगे मौजूद, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर
    • LoC पार कर उरी पहुंचा PoK का युवक, स्थानीय युवती के साथ हिरासत में
    • ठंडी फिजाओं में ‘कैप्टन कूल पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे मसूरी
    • DRDO ने किया शक्तिशाली बम का परीक्षण
    • तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, 10 फीट ऊपर उछला युवक
    • विभुवन संकष्टी से पहले करें ये वास्तु उपाय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बीजेपी नेताओं की बड़ी बैठक, पीएम रहेंगे मौजूद, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर
    राष्ट्रीय

    बीजेपी नेताओं की बड़ी बैठक, पीएम रहेंगे मौजूद, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी भी इसे लेकर अहम बैठक करने जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री आवास पर बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

    पीएम आवास पर शाम 5.30 बजे मीटिंग

    प्रधानमंत्री आवास पर यह बैठक शाम 5:30 बजे होगी। इसमें राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही, सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर, सरकार की कल्याणकारी और जन-हितैषी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों की समीक्षा की जा सकती है।

    राज्यसभा चुनाव में बीजेपी से कैंडिडेट्स कौन, लगेगी मुहर

    10 राज्यों से राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को द्विवार्षिक चुनाव होने हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटें, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन सीटें, झारखंड में दो सीटें, और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक राज्यसभा सीट खाली हो रही है। ऐसे में 22 मई को आयोग ने राज्यसभा चुनावों का शेड्यूल घोषित किया था। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह उन सदस्यों में शामिल हैं, जिनका कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा है।

    18 जून को है राज्यसभा चुनाव

    चुनाव आयोग के अनुसार, नोटिफिकेशन 1 जून को जारी किया जाएगा और वोटिंग 18 जून को होगी। वोटों की गिनती उसी दिन होगी। आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक सीट के लिए राज्यसभा उपचुनाव की भी घोषणा की। ये सीटें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार और एआईएडीएमके सांसद सीवी शनमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं, जो हाल ही में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे।

    राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव भी 18 जून को ही होगा। इसके अलावा, बिहार और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव भी होने हैं। माना जा रहा है कि चुनावों को देखते हुए भाजपा सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों पर अधिक ध्यान दे सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    LoC पार कर उरी पहुंचा PoK का युवक, स्थानीय युवती के साथ हिरासत में

    May 31, 2026

    DRDO ने किया शक्तिशाली बम का परीक्षण

    May 31, 2026

    नए सीडीएस ने बता दी फ्यूचर प्लानिंग, बताया-तीनों सेनाएं कैसे करेंगी काम

    May 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.