Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां मिली जिम्मेदारी…
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मैहर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का भव्य आयोजन, मेधावी बच्चों के साथ ‘जननी’ का हुआ सम्मान
    मुख्य समाचार

    मैहर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का भव्य आयोजन, मेधावी बच्चों के साथ ‘जननी’ का हुआ सम्मान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मैहर (मध्य प्रदेश): 132 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक संगठन, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा जिला मैहर में एक भव्य ‘प्रतिभा-जननी सम्मान समारोह’ का सफल आयोजन किया गया। यह गौरवमयी कार्यक्रम कटनी रोड स्थित पटेल मैरिज गार्डन में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस विशेष समारोह का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2025–26 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाना था। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें न केवल मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया, बल्कि उनकी सफलता के पीछे संबल बनकर खड़ी रहने वाली उनकी माताओं (जननी) को भी मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

    इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में समाज के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने की। इनके साथ ही विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों में मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी कुमायूँ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बाल कुमार पटेल, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेम कुमारी कुर्मी, जबलपुर के वरिष्ठ समाज सेवी एडवोकेट रमेश पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट हरदास कुर्मी, मध्य प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रतिपाल सिंह पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृज बिहारी पटेल (जबलपुर), उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मानसिंह पटेल और प्रदेश महासचिव अखिलेश सिंह पटेल उपस्थित रहे।

    समारोह के दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व और समाज में माताओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया। इस भव्य आयोजन में मध्य प्रदेश के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों से आए अनेक पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय स्वजातीय बंधुओं और समाज के लोगों ने भी अपनी सहभागिता निभाई, जिसके चलते वहां के लोग भारी संख्या में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…

    August 8, 2026

    थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़:अब ATM से मिलेगा अनाज, राशन लेने की प्रक्रिया होगी आसान,रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ग्रेन एटीएम की शुरुआत…

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.