Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंदूक छोड़ थामा वॉलीबॉल सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा भारत माता की जय का नारा
    • लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय नारायणपुर को मिला‘पर्यावरण चैंपियन अवार्ड 2026’
    • BJP नेता की खून से लथपथ मिली लाश, कबाड़ गोदाम में हत्या के बाद धरने पर बैठे ग्रामीण
    • NEET परीक्षा रद्द होने के सदमे में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम
    • जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी,कभी बंदूक थामने वाले मासा तामो और जयमोती आज चला रहे हैं अपनी दुकान
    • खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान श्री धनेश्वर प्रसाद
    • 51 जख्म…केरल में महिला के लिव-इन पार्टनर ने मासूम बच्चे को सिगरेट से जलाया, अस्पताल में मौत
    • विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»आईपीएल जीतने के बाद प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का संग आशीर्वाद लिया
    खेल

    आईपीएल जीतने के बाद प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का संग आशीर्वाद लिया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा: विराट कोहली के नाबाद अर्धशतक की मदद से आरसीबी ने आईपीएल 2026 का खिताब रविवार की रात को जीता। टीम को चैंपियन बने 48 घंटे भी नहीं हुए हैं और विराट कोहली वृंदावन पहुंच गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैं। आईपीएल 2026 के बीच में अक्षय तृतीया के मौके पर भी विराट और अनुष्का को वृंदावन में देखा गया था।

    प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया

    विराट कोहली लंबे समय से प्रेमानंद जी महाराज को फॉलो कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा के साथ कई सालों से वह उनका आशीर्वाद लेने जाते हैं। आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद भी विराट कोहली ने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सुबह करीब 4 बजे प्रेमानंद महाराज जी से यमुना किनारे उनके एकांतवास में मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। उसके बाद दोनों ने प्रेमानन्द महाराज जी के गुरु से भी मुलाकात की।

    यमुना किनारे बनी हुई कुटिया में प्रेमानंद महाराज से दोनों ने मुलाकात की और करीब 45 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की। इस दौरान विराट और अनुष्का नंगे पैर नजर आए। उनके गले मे तुलसी की माला और मांथे पर तिलक में दिखाई दिये।

    बड़े गुरुदेव जी से भी लिया आशीर्वाद

    प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात के बाद अनुष्का शर्मा विराट कोहली प्रेमानंद जी के गुरुदेव से मुलाकात करने उनके आश्रम पहुंचे। उन्होंने श्री हित गौरंगी शरण महाराज जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। करीब 30 मिनट तक उन्होंने दादा गुरु बड़े महाराज जी से आध्यात्मिक चर्चा की।

    विराट ने आईपीएल में रनों की बरसात की

    आईपीएल 2026 में 37 साल के विराट कोहली के बल्ले से 675 रन निकले। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे। 16 मैचों में विराट ने 56 की औसत औऱ 166 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास के किसी भी सीजन में उनका बेस्ट स्ट्राइक रेट है। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक के अलावा एक शतक भी निकला। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में सिर्फ वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट ही विराट से बेहतर रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आरसीबी की बंगलूरू में नहीं निकलेगी विजय परेड; बंद दरवाजे के पीछे मनेगा जश्न

    June 1, 2026

    फ्रेंच ओपन 2026 में जैनिक सिनर के बाद स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच भी टूर्नामेंट से बाहर,जोआओ फोंसेका से हारे…

    May 30, 2026

    वैभव सूर्यवंशी होंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने की बड़ी घोषणा

    May 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.