Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंदूक छोड़ थामा वॉलीबॉल सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा भारत माता की जय का नारा
    • लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय नारायणपुर को मिला‘पर्यावरण चैंपियन अवार्ड 2026’
    • BJP नेता की खून से लथपथ मिली लाश, कबाड़ गोदाम में हत्या के बाद धरने पर बैठे ग्रामीण
    • NEET परीक्षा रद्द होने के सदमे में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम
    • जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी,कभी बंदूक थामने वाले मासा तामो और जयमोती आज चला रहे हैं अपनी दुकान
    • खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान श्री धनेश्वर प्रसाद
    • 51 जख्म…केरल में महिला के लिव-इन पार्टनर ने मासूम बच्चे को सिगरेट से जलाया, अस्पताल में मौत
    • विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने 5 नए जजों को दिलाई शपथ, SC में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 37
    राष्ट्रीय

    चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने 5 नए जजों को दिलाई शपथ, SC में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 37

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने आज सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस शील नागू, श्री चंद्रशेखर, संजीव सचदेवा, अरुण पल्ली और वरिष्ठ वकील वी. मोहना को कॉलिजियम की सिफारिश और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद सर्वोच्च न्यायालय के जज के तौर पर शपथ दिलाई। इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।

    केंद्रीय कानून मंत्री ने किया ट्वीट

    केंद्र सरकार ने सोमवार को चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों और कॉलिजियम की सिफारिश पर सीनियर लॉयर मोहना को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने की मंजूरी दी थी। न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने X पर लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) से सलाह-मशविरा करने के बाद, जस्टिस शील नागू, जस्टिस श्री चंद्रशेखर, जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस अरुण पल्ली, और साथ ही वरिष्ठ वकील वी. मोहना को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है।

    22 व 27 मई को हुई थी कॉलिजियम की बैठक

    कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर एक बयान में बताया कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 22 और 27 मई को हुई बैठकों में निम्नलिखित व्यक्तियों को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत करने की सिफारिश की है। जस्टिस नागू को मई 2011 में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और जुलाई 2024 में उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाला।

    जस्टिस चंद्रशेखर को जनवरी 2013 में झारखंड हाई कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया था और जनवरी 2025 में उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाला। जस्टिस सचदेवा को अप्रैल 2013 में दिल्ली हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और मार्च 2015 में वे स्थायी न्यायाधीश बन गए। जुलाई 2025 में वे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।

    जस्टिस पल्ली को दिसंबर 2013 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया था और अप्रैल 2025 में उन्हें जम्मू और कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वरिष्ठ वकील वी. मोहना सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही हैं और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कई संवैधानिक, दीवानी और सेवा कानून से जुड़े मामलों को संभाला है।

    कौन हैं जस्टिस वी मोहना ?

    जस्टिस वी मोहना ने 1988 में कोयंबटूर लॉ कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और तब से वकालत कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट में 2015 में उन्हें वरिष्ठ वकील नामित किया गया था। उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल मामलों में पैरवी की है, जिनमें सशस्त्र बलों में महिला अधिकारियों से जुड़ी सेवा शर्तें, वरिष्ठ नागरिकों के संपत्ति अधिकार और कर्नाटक में हिजाब प्रतिबंध से संबंधित मामले शामिल हैं। इसके साथ ही जस्टिस मोहना सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में 12वीं महिला जज होंगी। वह बार से सीधे जस्टिस नियुक्त होने वाली दूसरी महिला न्यायाधीश हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पहलगाम हमले को लेकर आतंकियों के मोबाइल ने खोले कई राज, NIA जांच में हुए कई बड़े खुलासे

    June 2, 2026

    पैर- हाथ काट दो, तभी लोग कानून का पालन करेंगे, कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस

    June 2, 2026

    झारखंड के दो आईपीएस अफसरों में विजया लक्ष्मी CRPF और चंदन कुमार झा CISF के बने चीफ

    June 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.