Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»अवैध संबंध का विरोध करने पर मां ने 15 साल के बेटे को मारा और कर दिया दफन, लापता बता पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट
    क्राइम

    अवैध संबंध का विरोध करने पर मां ने 15 साल के बेटे को मारा और कर दिया दफन, लापता बता पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 15 साल के मासूम बेटे को बेरहमी से मार डाला। यह घटना जिले के आदोनी कस्बे की बताई जा रही है। यह मामला पहले एक साधारण लापता शिकायत जैसा दिखाई दे रहा था, लेकिन बाद में जांच में हत्या की डरा देने वाली साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, 15 वर्षीय वीरेंद्र की हत्या उसकी मां गंगम्मा ने अपने प्रेमी दरगप्पा के साथ मिलकर की। बताया गया कि किशोर अपनी मां के कथित अवैध संबंध का लगातार विरोध कर रहा था और गांव वालों व रिश्तेदारों के सामने इस रिश्ते का खुलासा भी कर चुका था। इसी कारण घर में लगातार विवाद बढ़ रहे थे और आखिरकार हत्या की साजिश रची गई।

    अवैध संबंधों का विरोध करने पर ली जान

    पुलिस जांच के अनुसार, वीरेंद्र आदोनी मंडल के जी. होसल्ली गांव का रहने वाला था। उसकी मां गंगम्मा का दरगप्पा नामक व्यक्ति के साथ कथित प्रेम संबंध था। किशोर कई बार अपनी मां के व्यवहार पर सवाल उठा चुका था। पुलिस का कहना है कि मां और उसके प्रेमी को डर था कि यह रिश्ता सार्वजनिक हो जाएगा और गांव में बदनामी बढ़ेगी। इसी वजह से दोनों ने मिलकर वीरेंद्र की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के बाहरी इलाके स्थित कब्रिस्तान में गुप्त रूप से दफना दिया गया ताकि किसी को शक न हो और मामला हमेशा के लिए दब जाए।

    बेटे को लापता बता पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई

    हत्या के बाद गंगम्मा ने खुद पुलिस में बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इतना ही नहीं, वह बेटे की तलाश का नाटक भी करती रही और जांच में देरी का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट तक पहुंच गई। कोर्ट के निर्देश के बाद मामले की जांच तेज करने के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने गंगम्मा और दरगप्पा के बयानों में कई विरोधाभास पाए। कॉल रिकॉर्ड, तकनीकी सबूत और स्थानीय गवाहों के बयान ने दोनों पर शक मजबूत कर दिया। जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने मामले को गुमशुदगी की तरह पेश करने की कोशिश की, लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्य और गवाहों की जानकारी से सच्चाई सामने आ गई।

    कड़ी सुरक्षा के बीच कब्रिस्तान से निकाला गया शव

    कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने गांव के कब्रिस्तान में उस जगह की पहचान की जहां वीरेंद्र का शव दफनाया गया था। 1 जून को राजस्व अधिकारियों, मेडिकल टीम और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को बाहर निकाला गया। अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दरगप्पा को हिरासत में ले लिया है, जबकि गंगम्मा से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां अब हत्या की पूरी साजिश, घटना के समय और अन्य संभावित सबूतों को जुटाने में लगी हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.