Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लोकभवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आयोजन
    • डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, अन्य नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
    • लगातार रो रहा था बच्चा, गुस्से में सौतेले पिता ने ज़ोर से थप्पड़ मार ली मासूम की जान
    • पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार…
    • केंद्र सरकार ने जारी किए मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संस्थानों में स्टाफ कारों के उपयोग को लेकर सख्त दिशा-निर्देश…
    • नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार की मिसाल
    • खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, सखौली के किसान कमलेश ने जताया संतोष
    • मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- “गद्दारी, मक्कारी और देशद्रोही के खिताब का हकदार है नेहरु-गांधी परिवार”
    राष्ट्रीय

    निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- “गद्दारी, मक्कारी और देशद्रोही के खिताब का हकदार है नेहरु-गांधी परिवार”

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार कहा था। राहुल के इस विवादित बयान पर बीजेपी ने नाराज़गी जताते हुए कड़ी निंदा की थी और उनसे माफी मांगने की मांग की। अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

    “गद्दारी, मक्कारी और देशद्रोही के खिताब का हकदार है नेहरु-गांधी परिवार”

    दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कांग्रेस का काला अध्याय 79. 3 जून 1947, आज ही के दिन माउंटबेटन ने दिल्ली में भारत तथा पाकिस्तान दो देश बनाने की घोषणा की। नेहरु जी के अय्याशी की इमारत पर बनी यह घोषणा दुनिया के इतिहास की सबसे ज़्यादा शर्मनाक घटनाओं में से एक है। इसकी नींव 10-12 मई शिमला में लेडी माउंटबेटन के साथ नेहरु जी ने प्यार में अंधे होकर रखी। शिमला के इस फोटो को देखकर कोई भी भारत के बंटवारे का केंद्र क्या था वह समझ सकता है। 3 जून 1947 की इस घोषणा ने ही कश्मीर की समस्याओं की भी नींव रखी। माउंटबेटन ने नेहरु, जिन्ना समझौते में कश्मीर को अलग रखा, जिस समस्या से आजतक भारत जूझ रहा है। महात्मा गांधी जी को लगभग नज़रबंद रखकर बिना उनकी सहमति या जानकारी के यह बंटवारा किया गया। गांधी जी को जीते जी मारने वाली कांग्रेस ने 3 जून 1947 को ही अन्ना हजारे जी-केजरीवाल जी जैसा कृत्य किया। ग़द्दारी,मक्कारी और देशद्रोही के खिताब का हकदार सही मायने में नेहरु-गांधी परिवार है।” दुबे ने इस पोस्ट के साथ हैशटैग #CongressDarkHistory का भी इस्तेमाल किया।

    “नेहरू-गांधी वंश के डीएनए में…”

    दुबे अक्सर ही कांग्रेस और गांधी-नेहरू परिवार पर निशाना साधते हैं। 2 जून को दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राहुल के एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा था, “देश को आप जैसे नेता की जरूरत है क्योंकि भ्रष्टाचार, राष्ट्रविरोधी गतिविधियाँ, शर्मनाक कृत्य और ये सब नेहरू-गांधी वंश के डीएनए में समाहित हैं। तो क्या आप सबसे खुश इंसान होंगे?”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, अन्य नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

    June 3, 2026

    केंद्र सरकार ने जारी किए मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संस्थानों में स्टाफ कारों के उपयोग को लेकर सख्त दिशा-निर्देश…

    June 3, 2026

    सियाचिन में तैनात जांबाज कैलाश चोयल का दिल्ली में निधन, सैन्य सम्मान से दी जाएगी विदाई

    June 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.