Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन तिहार के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भीखमपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
    • सीहोर में अमोनिया गैस से भरे टैंकर में रिसाव, सूझबूझ से बचाई सैकड़ों जानें
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त
    • राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्री ट्रेनें प्रभावित
    • प्रपोज करना कैप्टन को पड़ेगा महंगा?विल यू मैरी मी…आर्मी जवान के प्रपोजल ने जीता दिल, अब सेना लेगी मामले पर एक्शन?
    • अब मन में भविष्य की चिंता नहीं, आशा, संतोष और आत्मसम्मान
    • राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न
    • विश्व पर्यावरण दिवस विशेष-कनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»द्विपक्षीय वार्ता;प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज
    BREKING NEWS

    द्विपक्षीय वार्ता;प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दृष्टि से ये मुलाकात अहम है। ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, दवा उद्योग, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर दोनों देश प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले दिन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रोड्रिगेज से मुलाकात की और भारत-वेनेजुएला साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को सराहा।

    विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रोड्रिगेज की बैठक द्विपक्षीय सहयोग को और सुदृढ़ करेगी। बैठक के बाद जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “आज नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात कर खुशी हुई। भारत-वेनेजुएला संबंधों के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का हम गहरा सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक हमारे सहयोग को और मजबूत करेगी।

    रोड्रिगेज बुधवार को भारत और वेनेजुएला के बीच संबंधों को और गहरा करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर कहा, यह यात्रा भारत-वेनेजुएला संबंधों को और गहरा करेगी तथा द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, रोड्रिगेज के साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसके सदस्य ऊर्जा, दवा और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे। इसका उद्देश्य भारत की तकनीकी और औद्योगिक क्षमताओं को समझना तथा सहयोग के नए अवसर तलाशना है।

    मंत्रालय ने कहा कि ऊर्जा और निवेश के क्षेत्र में भारत, वेनेजुएला का एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने वेनेजुएला के ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय निवेश किया है और वे अपनी उपस्थिति को और बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रही हैं।

    भारत और वेनेजुएला के बीच ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक दक्षिण के प्रति साझा प्रतिबद्धता के आधार पर सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्री ट्रेनें प्रभावित

    June 4, 2026

    दिल्ली आएंगे तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा, घुटने की होगी सर्जरी

    June 4, 2026

    ‘कैरी मी बैक पॉलिसी’, केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद कचरा वापस लाना जरूरी

    June 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.