Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन तिहार के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भीखमपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
    • सीहोर में अमोनिया गैस से भरे टैंकर में रिसाव, सूझबूझ से बचाई सैकड़ों जानें
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त
    • राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्री ट्रेनें प्रभावित
    • प्रपोज करना कैप्टन को पड़ेगा महंगा?विल यू मैरी मी…आर्मी जवान के प्रपोजल ने जीता दिल, अब सेना लेगी मामले पर एक्शन?
    • अब मन में भविष्य की चिंता नहीं, आशा, संतोष और आत्मसम्मान
    • राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न
    • विश्व पर्यावरण दिवस विशेष-कनीकी नवाचार से सशक्त हो रहा पर्यावरण संरक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»राज्यसभा नहीं जाएंगे रवनीत सिंह बिट्टू? केंद्रीय मंत्री ने कहा-पंजाब की जनता के लिए काम करने की इच्छा
    राष्ट्रीय

    राज्यसभा नहीं जाएंगे रवनीत सिंह बिट्टू? केंद्रीय मंत्री ने कहा-पंजाब की जनता के लिए काम करने की इच्छा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने संसद में लगभग 17 साल बिताने के बाद बुधवार को पंजाब की जनता के लिए काम करने की इच्छा व्यक्त की, जिससे संकेत मिलता है कि वह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्यसभा में उनका कार्यकाल इसी महीने के अंत में समाप्त होने वाला है.

    बिट्टू ने यहां कहा, ‘दिल्ली में 17 साल (लोकसभा और राज्यसभा में) हो गए हैं. अब मुझे विधानसभा में आकर पंजाब के लिए काम करने का मन कर रहा है.’

    नव नियुक्त पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के पदभार ग्रहण करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमारा पूरा नेतृत्व आज यहां मौजूद है और पंजाब की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है. हमें कार्य सौंपिए, हम पंजाब की बेहतरी के लिए गांवों, गलियों में जाएंगे और हर घर का दरवाजा खटखटाएंगे.’

    पंजाब के किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे बिट्टू?

    उन्होंने कहा, ‘हमारा असली उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सिपाही बनकर जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ना है.’ केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बिट्टू ने कहा कि भाजपा ने संसदीय चुनाव हारने के बावजूद उन्हें मंत्री बनाया. बिट्टू की टिप्पणियों ने राजनीतिक हलकों में इस बात पर बहस छेड़ दी कि वह कौन से निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. बिट्टू कांग्रेस के टिकट पर तीन बार लोकसभा सांसद रहे.

    बिट्टू के इस बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि BJP नेता जल्द ही अपना मंत्री पद और राज्यसभा सीट, दोनों खो देंगे. केंद्रीय मंत्री पर तंज कसते हुए मान ने कहा कि BJP ने बिट्टू से विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी काबिलियत साबित करने को कहा है. पंजाब विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं. बिट्टू की टिप्पणियों से राजनीतिक गलियारों में इस बात पर बहस छिड़ गई है कि वे विधानसभा चुनाव कहाँ से लड़ सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली आएंगे तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा, घुटने की होगी सर्जरी

    June 4, 2026

    ‘कैरी मी बैक पॉलिसी’, केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद कचरा वापस लाना जरूरी

    June 4, 2026

    बड़ा अपडेट: दिल्ली आग हादसा मामले में होटल का मालिक लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड पर…

    June 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.