Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»‘कैरी मी बैक पॉलिसी’, केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद कचरा वापस लाना जरूरी
    राष्ट्रीय

    ‘कैरी मी बैक पॉलिसी’, केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद कचरा वापस लाना जरूरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम में स्वच्छता की दिशा में जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है। धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को अब वापसी में 400 से 500 ग्राम क्षमता वाले बैग्स में सूखा कूड़ा भरकर गौरीकुंड तक लाना होगा।

    जिससे केदारनाथ धाम में अनावश्यक कूड़े इकट्ठा नहीं होगा और स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। केदारनाथ धाम को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन और सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से “कैरी मी बैक पॉलिसी” लागू की गई है।

    कूड़ा मुक्त धाम

    इस पहल का उद्देश्य धाम क्षेत्र को कूड़ा मुक्त बनाए रखना, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना और तीर्थयात्रा को अधिक व्यवस्थित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। यह अभियान उपजिलाधिकारी ऊखीमठ एवं प्रभारी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है, जिससे संबंधित सभी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो रहा है।

    हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे

    चारधाम यात्रा के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं केदारनाथ धाम पहुंचते हैं। अब तक 40 दिन में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु धाम के दर्शन कर चुके हैं। ऐसे में धाम में प्लास्टिक, पैकेजिंग सामग्री एवं अन्य प्रकार के सूखे कूड़े की मात्रा में वृद्धि होती है। धाम की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इस कूड़े का समयबद्ध निस्तारण एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।

    क्या है कैरी मी बैक पॉलिसी

    इसी चुनौती के समाधान के रूप में “कैरी मी बैक पॉलिसी” को व्यवहारिक रूप से लागू किया गया है। इस नीति के तहत नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा लगभग 400 से 500 ग्राम क्षमता वाले बैग्स में सूखा कूड़ा भरकर यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा। यात्रियों को केवल इन बैग्स को अपने साथ गौरीकुंड तक लाना होगा, जिससे केदारनाथ धाम में कूड़े का अनावश्यक संचय नहीं होगा और स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

    कौन कौन शामिल

    इस पहल में हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन यात्रियों के लिए कूड़ा बैग्स उपलब्ध कराने तथा गौरीकुंड में कूड़े के संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। वहीं सुलभ इंटरनेशनल द्वारा एकत्रित कूड़े का उठान कर वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप उसका अंतिम निस्तारण किया जाएगा।

    प्रशासन की अपील

    जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग, नगर पंचायत केदारनाथ एवं सहयोगी संस्थाओं ने सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने और स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल केदारनाथ धाम के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास

    August 4, 2026

    ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी

    August 4, 2026

    देवी सीता को लेकर दी टिप्पणी, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई शिकायत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.