Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां मिली जिम्मेदारी…
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»वॉशरूम में गले लगकर मरा कपल , व्हीलचेयर पर जली लाश , अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के पीछे भारी लापरवाही हुई उजागर
    मुख्य समाचार

    वॉशरूम में गले लगकर मरा कपल , व्हीलचेयर पर जली लाश , अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के पीछे भारी लापरवाही हुई उजागर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लॉरिश स्टे होटल में लगी भीषण आग ने सिर्फ जानें नहीं लीं, बल्कि दिल दहला देने वाली तस्वीरें भी छोड़ दीं. कहीं व्हीलचेयर पर जली लाश मिली, तो कहीं एक कपल आखिरी सांस तक एक-दूसरे को गले लगाए बैठा था.

    वॉशरूम में आखिरी सांस तक साथ

    रेस्क्यू में जुटे लोगों ने बताया कि होटल के एक बंद वॉशरूम को तोड़ने पर बेहद दर्दनाक मंजर सामने आया. अंदर एक महिला टॉयलेट सीट पर बैठी थी और उसके पास एक आदमी कुर्सी पर बैठा था. महिला ने अपना सिर उसके कंधे पर टिकाया हुआ था और दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए थे. शायद आग से बचने की उम्मीद में दोनों ने खुद को अंदर बंद कर लिया था. लेकिन धुएं ने उनकी जान ले ली.

    रेस्क्यू में शामिल मोहम्मद शोएब ने कहा, ‘वो आग से नहीं, धुएं से मरे. हमने CPR भी दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.’

    दूसरे कमरे में भी जला हुआ कपल मिला

    एक अन्य कमरे में भी एक कपल बेड के किनारे बैठा मिला, जो पूरी तरह जल चुका था. रेस्क्यू टीम के अनुसार, पूरे होटल के अंदर का मंजर खौफनाक और दिल दहला देने वाला था.

    व्हीलचेयर पर जली लाश, बेसमेंट बना ‘मौत का जाल’

    रेस्क्यू करने वाले अशरफ खान ने बताया कि बेसमेंट में सबसे अधिक नुकसान हुआ. वहीं उन्हें सबसे पहले एक युवती की जली हुई लाश रिसेप्शन के पास मिली. कुछ ही दूरी पर व्हीलचेयर पर बैठा एक आदमी भी पूरी तरह जला हुआ मिला. अशरफ के मुताबिक करीब 8 लोग बेसमेंट में ही जिंदा जल गए थे.

    बिना सुरक्षा, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगियां

    रेस्क्यू में शामिल लोग बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही अंदर घुस गए. उन्होंने शटर काटकर होटल में एंट्री ली और धुएं से भरे माहौल में लोगों को खींच-खींचकर बाहर निकाला. रेस्क्यू टीम के एक मेंबर ने बताया, ‘दूसरी मंजिल तक पहुंचते ही लगा कि हम भी मर जाएंगे. धुआं ही धुआं था, फर्श टूट चुका था और हमारे पैर कट रहे थे.’

    रियाजुद्दीन मंसूरी ने बिछा दिए 2 लाख के गद्दे

    होटल के बाहर भी स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे थे. कई लोगों ने खिड़कियां तोड़ीं ताकि अंदर फंसे लोग कूद सकें. रियाजुद्दीन मंसूरी और उनके बेटे अरमान ने जमीन पर 20-22 गद्दे बिछा दिए, जिससे लोग सुरक्षित कूद सके. इस दौरान उनका करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन उन्होंने कहा, ‘ये इंसानियत के लिए था.’

    आग कैसे लगी और क्या मिली लापरवाही

    यह आग बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे बेसमेंट में लगी और तेजी से ऊपर की मंजिलों में फैल गई. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है. इसके अलावा होटल में कई बड़ी लापरवाहियां भी सामने आई हैं. वहां सिर्फ एक ही एंट्री-एग्जिट था. फायर NOC तक नहीं था. 6 कमरों की अनुमति के बावजूद 25 कमरे चल रहे थे. खिड़कियां सील थीं. मुख्य दरवाजा सेंसर से चलता था.

    होटल मालिक गिरफ्तार 

    बता दें कि होटल मालिक लवकेश बजाज को आग लगने के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उसने बताया कि डर के कारण वह जलते हुए होटल के पास से निकल गया था.

    21 लोगों की गई जान

    जानकारी के मुताबिक इस आगजनी में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं. इनमें से 58 लोगों को बचाया गया है. वहीं 17 फायर टेंडर लगाकर आग पर काबू पाया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…

    August 8, 2026

    थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़:अब ATM से मिलेगा अनाज, राशन लेने की प्रक्रिया होगी आसान,रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ग्रेन एटीएम की शुरुआत…

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.