Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»BJP छोड़ने के बाद के. अन्नामलाई का बड़ा धमाका, ‘We The Leader’ नाम से शुरू करेंगे नया राजनीतिक आंदोलन
    मुख्य समाचार

    BJP छोड़ने के बाद के. अन्नामलाई का बड़ा धमाका, ‘We The Leader’ नाम से शुरू करेंगे नया राजनीतिक आंदोलन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल डेस्क: तमिलनाडु में आज बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आधिकारिक तौर पर उनके इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी नई पार्टी बनाने वाले हैं और उन्होंने लोगों से इससे जुड़ने की अपील की है।

    ‘We The Leader’ रखा नए आंदोलन का नाम

    अन्नामलाई ने अपने भावी राजनीतिक संगठन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनके नए आंदोलन का नाम We The Leader होगा। इस आंदोलन से जुड़ने वाले सदस्यों को राजनीति और नैतिकता का पाठ पढ़ाने के लिए APJ Abdul Kalam Ethics in Politics नाम की एक विशेष संस्था बनाई जाएगी, जो लीडरशिप ट्रेनिंग देगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी साफ किया की यह आंदोलन औपचारिक रूप से एक राजनीतिक दल का रूप लेगा, तो उसमें ‘टर्म लिमिट’ (कार्यकाल की सीमा) का कड़ा नियम लागू किया जाएगा ताकि परिवारवाद और वंशवादी राजनीति को पूरी तरह रोका जा सके।

    पीएम मोदी के लिए आदर हमेशा रहेगा, लेकिन मुद्दों पर समझौता नहीं

    अन्नामलाई ने कहा कि पीएम मोदी को लेकर उनके मन में हमेशा ही  सर्वोच्च आदर रहेगा। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि यदि भविष्य में किसी जनहित के मुद्दे पर बीजेपी की नीतियों और उनके विचारों में मतभेद होता है, तो वे पूरी मुखरता और स्पष्टता के साथ जनता की आवाज उठाएंगे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब वे बीजेपी में थे, तब भी उन्होंने Three-Language Policy का पार्टी के भीतर विरोध किया था।

    गरिमापूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला

    अपने इस्तीफे को लेकर अन्नमालाई ने कहा कि “मैं उन नेताओं में से नहीं हूँ जो दूर बैठकर ईमेल या चिट्ठी के जरिए इस्तीफा भेज देते हैं।” उन्होंने दिल्ली में पर्सनली अमित शाह से मुलाकात की।  

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.