Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
    • धमतरी; आंगनबाड़ी भवन की छत पर मिला युवक का शव, संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी…
    • आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
    • सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड
    • जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी
    • दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने शिक्षा प्रणाली में धांधली के खिलाफ किया एक बड़ा विरोध प्रदर्शन…
    • ‘डायन मंदिर’ का रहस्य, जहां अंधेरा होने के बाद घूमती हैं चौसठ योगिनियां, जाने से कतराते हैं लोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अंडमान के पास मिला प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी
    राष्ट्रीय

    अंडमान के पास मिला प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अंडमान निकोबार क्षेत्र में प्राकृतिक गैस के बड़े भंडार मिले हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक वीडियो साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अंडमान अपतटीय बेसिन में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार खोज निकाला है। इससे भारत के ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की संभावना को और भी ज्यादा बल मिला है। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि अंडमान निकोबार द्वीपों से 15 किलोमीटर दूर श्री विजय पुरम-3 में हमें प्राकृतिक गैस के भंडार मिले हैं। यह कुआं पानी में करीब 1900 मीटर गहराई में स्थिति हैं। शुरुआती टेस्टिंग के दौरान लगातार गैस जलने से गैस की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

    गैस के नमूने की जांच के लिए उसे लैबोरेट्री में भेजा गया है। यह खोज प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2025 पर घोषित ‘समुद्र मंथन मिशन’ के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करती है। ऑयल इंडिया द्वारा अंडमान बेसिन में अब तक खोदे गए तीन कुओं में से दो में हाइड्रोकार्बन की उपस्थिति दर्ज की जा चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सफलता भारत को वैश्विक ऊर्जा कंपनियों के साथ सहयोग बढ़ाने और गहरे समुद्री ऊर्जा संसाधनों के दोहन में नई संभावनाएं प्रदान करेगी। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अमृत काल के हमारे सफर में यह खोज एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गुजरात सरकार ने अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर मलिक को बनाया नया डीजीपी

    June 6, 2026

    E-85: बढ़ती महंगाई के बीच बड़ी खबर, पेट्रोल 20 रुपए सस्ता

    June 6, 2026

    नई दिल्ली से आ रही श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन दो हिस्सों में बंटी टला बड़ा हादसा…

    June 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.