Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन
    • छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: दो अवर सचिवों को मिला अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
    • जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के हाथ में बैट
    • बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर
    • पिता ने धारदार हथियार से की 3 बेटियों की हत्या
    • पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, आत्महत्या कर ली… इस हालत में मिला शव
    • पर्यटकों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
    • National Highway पर यात्रियों से भरा कैंटर पलटा, 15 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»भारत के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से रौंदा
    खेल

    भारत के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से रौंदा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुल्लांपुर: भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की. मगर अफसोस कि चंडीगढ़ की 40 डिग्री सेल्सियस की चिलचिलाती गर्मी में पूरी तरह खाली पड़े महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत की इस ऐतिहासिक जीत को देखने चुनिंदा दर्शक ही मौजूद थे. ये मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा नहीं था. भारत के लिए अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे मानव सुथार ने 22 ओवर में 33 रन देकर छह विकेट लिए. दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट चटकाए.

    मैच में कब-क्या हुआ?
    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन पर घोषित की थी. जवाब में अफगानिस्तान अपनी पहली पारी में मैच के तीसरे दिन 152 रन पर आउट हो गई. इस तरह से उसने अफगानिस्तान पर पहली पारी के आधार पर 412 रन की बढ़त हासिल की. कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन खिलाने का फैसला लिया. इसके बाद 35.5 ओवर में ही 112 रन ही बना पाई. अफगानिस्तान का एक प्लेयर इंजर्ड होने के चलते बैटिंग करने नहीं आया.

    मानव सुथार के लिए याद रखा जाएगा मैच
    बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अपने करियर की पहली पारी में ही छह विकेट लेने का कारनामा किया. ये अफसोस की ही बात थी कि टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे सुथार ने एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल की तो स्टेडियम में इसका जश्न मनाने के लिए मुश्किल से 500 लोग ही मौजूद थे, उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में एक पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज बनकर इतिहास रचा. वह अपने पहले ही टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल करने वाले सातवें स्पिनर हैं.

    अफगानिस्तान का टोटल सरेंडर
    साढ़े तीन दिन चले मैच में पूरी तरह भारत का ही दबदबा देखने को मिला. अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के पास मानव सुथार की बलखाती गेंदों का कोई जवाब नहीं था. दूसरे दिन दोपहर में अपनी गति और धीमी पिच पर टर्न हासिल करने अपनी क्षमता से प्रभावित करने के बाद यह तो तय था कि वह पांच विकेट पूरे कर लेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वैभव सूर्यवंशी ने पैर छुए तो भावुक हो गए गावस्कर, विराट का कंधे पर हाथ रखना सपने जैसा लगा

    June 8, 2026

    श्रेयस अय्यर ने सूर्या की जगह लेने पर दिया बड़ा बयान, कहा-‘मैं अपने आप को नहीं बदलूंगा’

    June 8, 2026

    भारत ने रचा इतिहास, पुरुष टीम बनी U-18 एशिया कप चैंपियन, महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    June 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.