Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»अमेरिका के हमले के बाद ईरान दे रहा जवाब, बहरीन फिर जॉर्डन के बाद कुवैत पर दागी मिसाइल
    अंतर्राष्ट्रीय

    अमेरिका के हमले के बाद ईरान दे रहा जवाब, बहरीन फिर जॉर्डन के बाद कुवैत पर दागी मिसाइल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका (United States of America) की सेना ने अपने अपाचे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद तड़के सुबह ईरान (Iran) पर हमला कर दिया और चार जगहों को निशाना बनाया। अमेरिका के हमले के बाद आईआरजीसी – इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC – Islamic Revolutionary Guard Corps) ने भी बदला लेने की ठान ली है और हमलों का सिलसिला शुरू कर दिया है। बहरीन (Bahrain) में अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट के ठिकाने पर ड्रोन्स से हमला करने के बाद जॉर्डन (Jordan) के मुवफ्फाक साल्टी एयरबेस (Muwaffaq Salti Air Base) जिसे अल-अज़राक एयरबेस (Al-Azraq Air Base) के नाम से भी जाना जाता है, पर आईआरजीसी ने बैलस्टिक मिसाइलें दागते हुए अमेरिकी फाइटर जेट्स (F-35, F-15) के हंगर, कमांड सेंटर, लिविंग क्वार्टर्स, रडार सिस्टम और सैन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। अब आईआरजीसी ने कुवैत (Kuwait) पर हमला कर दिया है।

    कुवैत पर की एयरस्ट्राइक्स, एयर डिफेंस सिस्टम्स एक्टिव

    आईआरजीसी ने कुवैत पर एयरस्ट्राइक कर दी है। ईरानी हमले के बीच कुवैती सेना के जनरल स्टाफ ने घोषणा की है कि कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम्स ऑपरेशनल तरीकों के अनुसार दुश्मन की एयरस्ट्राइक्स को रोकने के लिए लगातार एक्टिव हैं। इसके साथ ही सेना ने सभी से अपील की है कि वो संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा और बचाव के निर्देशों और गाइडलाइंस का पालन करें और अधिकृत सरकारी स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

    अली अल सलेम एयरबेस को बनाया निशाना

    आईआरजीसी ने कुवैत में स्थित अली अल सलेम एयरबेस (Ali Al Salem Air Base) को निशाना बनाया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एयरबेस अमेरिका के लिए बेहद ही अहम सैन्य ठिकाना है। इसकी वजह है इस एयरबेस पर करीब 13,000 अमेरिकी सैनिकों का तैनात होना और कई अमेरिकी विमान और हथियारों की मौजूदगी। युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना ने इस एयरबेस का ईरान के खिलाफ इस्तेमाल किया था और अभी भी ईरान पर हमले के लिए इस एयरबेस का इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से ईरान भी अक्सर ही अली अल सलेम एयरबेस पर हमले करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुवैत मिडिल ईस्ट में अमेरिका का अहम सहयोगी देश है और इसी वजह से ईरान पर हमले के लिए अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है। अमेरिकी हमलों का जवाब देने के लिए ईरान समय-समय पर कुवैत पर हमले करता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     जापान में फिर लगे भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

    August 1, 2026

    कराची में गैंगवार, ‘धुरंधर’ वाले उजैर बलोच के भाई लियारी में घर के बाहर मारी गोली

    July 31, 2026

    चीन ने LAC से सटे दो एयरबेस पर तैनात किए 12 J-20 फाइटर जेट

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.