Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तर प्रदेश : कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार फर्जी ब्रिगेडियर आर्यन वर्मा ने अपनी पहचान को असली दिखाने रखे थे किराए पर बाउंसर और ड्राइवर
    • मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्धता के लिए मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए प्रशंसा पत्र
    • स्वस्थ भारत, सशक्त भारत- स्वास्थ्य देखभाल विकास के 12 वर्ष
    • एफटीए विकसित भारत के लिए नई व्यापार संरचना का निर्माण कर रहे हैं
    • नर्सिंग स्टाफ की बेमियादी हड़ताल जारी, चौथे दिन भी धरना
    • शिंदे गुट ने बढ़ा दी उद्धव गुट की टेंशन!, ‘वहां पर सब कुछ ठीक नहीं
    • PM मोदी ने किया अमेरिका-ईरान शांति समझौते का स्वागत
    • कटप्पा बना जंगल का राजा, टेंशन में उड़ गए बाल, नजर आया गंजा शेर!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरने से आधा दर्जन श्रद्धालु घायल,पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती…
    राष्ट्रीय

    वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरने से आधा दर्जन श्रद्धालु घायल,पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से बड़ी खबर सामने आई है। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास स्लैब गिरने से लोग घायल हो गए। मामले में सामने आ रहा है कि बंदरों के उत्पात के कारण मकान का छज्जा ढह गया। इससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में छह श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस घटना के तुरंत बाद एक्टिव हुई। घायल श्रद्धालुओं को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

    क्या है घटना?

    वृंदावन विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर के समीप स्थित गली नंबर-5 में एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से उसके नीचे से गुजर रहे करीब 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की मुख्य वजह बंदरों की आपसी उछल-कूद बताई जा रही है। मकान मालिक ने भी इस संबंध में दावा किया है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने घायलों के बारे में जानकारी ली है

    आगरा, अलीगढ़, राजस्थान के श्रद्धालु घायल

    बांके बिहारी मंदिर के पास हुए हादसे में घायलों की सूची सामने आई है। छज्जा गिरने के कारण छह लोग घायल हुए हैं। इनमें लक्ष्मीनारायण (35) पुत्र शिशुपाल निवासी अलीगढ़, रुद्रांश (5) पुत्र विजय, विजय (35) पुत्र सतीश निवासी आगरा, उर्मिला देवी (70) पत्नी गोविंद लाल, चंचल प्रजापति (26) पुत्री ओमप्रकाश निवासी राजस्थान, जानकी देवी (48) पत्नी ओमप्रकाश और मेघा सैनी पुत्र जगवती शामिल हैं। सभी घायलों को रामकिशन मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी

    मौके पर मौजूद चश्मदीदोऔर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गली नंबर 4 की ओर स्थित एक पुराने मकान के छज्जे पर बड़ी संख्या में बंदरों के झुंड आपस मे लड़ रहे थे। बंदरों की तेज उछाल कूद का दबाव यह जर्जर छज्जा बर्दाश्त नहीं कर सका और अचानक ढह गया। हादसे की सूचना मिलती ही मथुरा जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार मौके पर पहुंच गए।

    डीएम और एसएसपी ने सभी घायलों से उनका हाल-चाल जाना और डॉक्टर से किसी भी तरीके की कोई कमी न छोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की। मंदिर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। एसएसपी ने इसे भी देखा।

    पहले से थी दरार

    वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास सुधीर गोस्वामी के मकान में हादसे की खबर है। सुधीर गोस्वामी के पड़ोसी का दावा है कि छज्जे में पहले से दरार थी। इस पर बंदर कूदने लगा। इससे वह भड़भड़ाकर गिर गई। लोगों का दावा है कि हादसे के समय तेज आंधी चल रही थी। इसी दौरान छज्जा टूटकर नीचे गिरा। छज्जे का मलबा गली में फैल गया। छज्जे के मलबे की चपेट में आकर श्रद्धालु घायल हुए हैं।

    बढ़ाई गई सुरक्षा

    मंदिर के पास हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस समय मथुरा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या दिख रही है। गर्मी की छुट्‌टी के कारण भारी संख्या में लोग वृंदावन पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया गया है। प्रशासन ने मंदिर के आसपास के पुराने और जर्जर भवनों की जांच शुरू की है, ताकि इस प्रकार के हादसों को रोका जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शिंदे गुट ने बढ़ा दी उद्धव गुट की टेंशन!, ‘वहां पर सब कुछ ठीक नहीं

    June 15, 2026

    PM मोदी ने किया अमेरिका-ईरान शांति समझौते का स्वागत

    June 15, 2026

    जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से किसानों ने फ्लाइट में लखनऊ के लिए भरी उड़ान, महिलाओं ने फ्लाइट में गाएँ गीत

    June 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.