Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»‘भारत की पानी रोकने की कोशिश एक्‍ट ऑफ वॉर, CR पाटिल के बयान पर पाकिस्तान ने दी धमकी
    अंतर्राष्ट्रीय

    ‘भारत की पानी रोकने की कोशिश एक्‍ट ऑफ वॉर, CR पाटिल के बयान पर पाकिस्तान ने दी धमकी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान के अस्तित्व और विकास के लिए जरूरी पानी को रोकने की किसी भी जानबूझकर की गई कोशिश के ‘दूरगामी नतीजे’ होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान भारतीय जल मंत्री के बयान को लेकर ये गीदड़भभकी दी है। उन्होंने कहा ‘ऐसे किसी भी काम को बहुत गंभीरता से लिया जाएगा और यह UN चार्टर के आर्टिकल 51 के तहत युद्ध की कार्रवाई के बराबर हो सकता है।’

    भारत के जल मंत्री सीआर पाटिल ने एक दिन पहले समाचार एजेंसी एएनआई से कहा था कि ‘आने वाले सालों में पानी की एक भी बूंद पाकिस्तान नहीं जाएगी।’ पाटिल ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘निर्देशों’ के बाद भारत इस पर ‘सक्रिय रूप से काम कर रहा है।’ भारतीय मंत्री के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अंद्राबी ने कहा ’25 करोड़ से ज्यादा पाकिस्तानियों की आजीविका, खेती और भलाई के लिए जरूरी पानी को रोकने या काफी हद तक कम करने की कोई भी कोशिश बेहद गैर-जिम्मेदाराना काम होगा।’

    पाकिस्तान का भारत के पानी रोकने के बयान पर गीदड़ भभकी

    पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इससे स्थापित अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का उल्लंघन होगा जो ‘सीमा-पार की नदियों और वास्तव में पाकिस्तान के साथ भारत के अपने द्विपक्षीय समझौते’ से संबंधित हैं। उन्होंने कहा ‘पाकिस्तान इस बात को पूरी तरह से खारिज करता है कि पानी को राजनीतिक हथियार या दबाव बनाने के साधन या हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी कार्रवाई दक्षिण एशिया और उससे आगे क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा होगी। उन्होंने कहा ‘अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा’ के लिए ऐसे खतरे की जिम्मेदारी ‘पूरी तरह से भारत पर होगी।’

    अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय कानून और UN चार्टर के अनुरूप सभी उपलब्ध राजनयिक, राजनीतिक, कानूनी, आर्थिक और अन्य उपायों का इस्तेमाल करके उन अधिकारों की ‘जोरदार’ रक्षा करेगा। अंद्राबी ने चेतावनी दी ‘पाकिस्तान के अस्तित्व और विकास के लिए जरूरी पानी को रोकने की किसी भी जानबूझकर की गई कोशिश को बेहद गंभीर काम माना जाएगा जिसके दूरगामी नतीजे होंगे जैसा कि पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व स्तर पर कहा गया है।’

    भारत के परमाणु हथियार की संख्या में इजाफे पर क्या कहा?

    भारत के परमाणु हथियारों की संख्या में इजाफे वाली SIPRI की ताजा रिपोर्ट पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा ‘यह हैरान करने वाला नहीं है।’ उन्होंने कहा ‘यह मोटे तौर पर उन चिंताओं की पुष्टि करता है जिन्हें पाकिस्तान लगातार भारत के परमाणु हथियारों के भंडार को बढ़ाने के बारे में उठाता रहा है’ साथ ही उन्होंने इशारा किया कि ये संख्या शायद भारत के परमाणु हथियारों के भंडार के वास्तविक स्तर को ‘पूरी तरह से नहीं दिखाते।’

    पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान, भारत की रणनीतिक क्षमताओं में हालिया बदलावों से भी वाकिफ है जिसमें ‘मिसाइल सिस्टम का कैनिस्टराइज़ेशन, समुद्र-आधारित परमाणु-सक्षम पनडुब्बियों का विस्तार और ऐसी लंबी दूरी की इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल प्रणालियों को विकसित करना शामिल है जो भारत की सीमा, पड़ोस या वैध रक्षा समझौतों के दायरे से बाहर तक मार कर सकती हैं।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    September 18, 2026

    ‘ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों से समझौता नहीं’, अमेरिकी 100 प्रतिशत टैरिफ बिल पर भारत का जवाब

    September 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.