Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»TMC में दरार के बीच पार्टी सांसद ने लगाया बड़ा आरोप, कहा की ‘पुलिस बीजेपी के गुंड़ों का साथ दे रही’
    राष्ट्रीय

    TMC में दरार के बीच पार्टी सांसद ने लगाया बड़ा आरोप, कहा की ‘पुलिस बीजेपी के गुंड़ों का साथ दे रही’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी तनाव अब और गहराता दिखाई दे रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं और विपक्ष लगातार इसे लेकर हमला बोल रहा है। इसी बीच TMC सांसद कीर्ति आजाद ने अपनी सुरक्षा हटाए जाने और कथित हमलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कीर्ति आजाद ने कहा कि पुलिस बीजेपी समर्थित गुंडों को संरक्षण दे रही है क्योंकि आम नागरिक इस तरह की घटनाएं खुद नहीं कर सकते। आजाद के इस बयान ने बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

    बीजेपी के कार्यकर्ताओं को पुलिस सुरक्षा दे रही

    कीर्ति आजाद ने कहा कि वह डरने वालों में से नहीं हैं और राजनीति में संघर्ष के लिए आए हैं तो लड़ाई भी लड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ता घरों के अंदर बैठे रहे जबकि बाहर पुलिस सुरक्षा देती रही और दूसरी ओर विरोधियों के घरों में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने कहा कि क्या आम लोग अपने आप ऐसा कर सकते हैं। यह तब तक संभव नहीं जब तक पुलिस पीछे से समर्थन न दे रही हो। आजाद ने पुलिस को मूक दर्शक बताते हुए कहा कि बीजेपी समर्थित गुंडे लगातार हमले कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रहे हैं और उनकी अपनी पहचान है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

    चुनावों में हार के बाद TMC में बगावत शुरू

    बता दें कि, विधानसभा चुनावों में हार के बाद से TMC के भीतर विवाद बढ़ गया है। पार्टी सांसद खुलकर बगावत पर उतर आए है और तीन सांसद अभी तक अपने पदों से इस्तीफा भी दे चुके है। वहीं लोकसभा में भी अलग गुट बनने की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि इस मुश्किल की घड़ी में किर्ती आजाद जैसे कई नेता अब भी ममता बनर्जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। आजाद की तरह ही सांसद प्रतिमा मंडल ने हाल ही में साफ किया है कि वह ममता दीदी का साथ नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने बागी सांसदों का साथ देने की बात से इनकार किया और उनसे 20 सांसदों के साइन वाला लैटर सार्वजनिक करने को भी कहा।

    ममता बनर्जी कल्याण बनर्जी से बात करके सब ठीक कर देगी- आजाद

    लेकिन वहीं दूसरी तरफ पार्टी के कई बड़े नाम ममता बनर्जी के खिलाफ हो चुके है। इन्हीं में सांसद कल्याण बनर्जी भी शामिल है जो ममता के काफी करीबी मानें जाते है। लेकिन अब कल्याण बनर्जी ने भी ममता बनर्जी के सामने खुला अल्टीमेटम रखते हुए उनमें या अभिषेक बनर्जी में से एक को चुनने को कह दिया है। कल्याण बनर्जी ने पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर अहंकारी होने का आरोप लगाया और उनसे जुड़े मामलों से खुद को अलग करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बिना जानकारी दिए उनके केस किसी दूसरे वकील को सौंप दिए, जिससे वह नाराज हैं। हालांकि कीर्ति आजाद ने इस विवाद को बड़ा संकट मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी भावुक इंसान हैं और ममता बनर्जी उनसे बात करके सब ठीक कर देंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास

    August 4, 2026

    ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी

    August 4, 2026

    देवी सीता को लेकर दी टिप्पणी, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई शिकायत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.