Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कर्नाटक के विजेताओं की लिस्ट, पवन खेड़ा और मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे राज्यसभा, BJP का भी एक जीता
    • इंदौर में कार से उतरते ही बस ने केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को कुचला
    • गुजरात के दिव्यांग टीचर ने स्कूल में एक साल तक की 5 लड़कियों के साथ गंदी बात, गिरफ्तार व सस्पेंड 
    • हौसलों की उड़ान: संघर्षों को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं कांति साहू
    • घंटों पेशाब रोकने के नुकसान? किडनी और दिमाग के लिए खतरनाक
    • सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव,सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल
    • छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव
    • थलपति विजय ने पीएम मोदी को नीति आयोग की मीटिंग में क्या-क्या मांगा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अमेरिका मिसाइल हमले में मारे गए आंध्र प्रदेश के मरीन इंजीनियर का आखिरी मैसेज, गुड नाइट… बच्चों का ख्याल रखना
    राष्ट्रीय

    अमेरिका मिसाइल हमले में मारे गए आंध्र प्रदेश के मरीन इंजीनियर का आखिरी मैसेज, गुड नाइट… बच्चों का ख्याल रखना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विशाखापत्तनम: ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी सैन्य हमले में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी मरीन इंजीनियर समेत तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, पलाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर एमटी सेट्टेबेलो पर ओमान तट के निकट रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट के पास हमला हुआ। इस हमले में जहाज के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) पटनाला सुरेश, डेक कैडेट आदित्य शर्मा और इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया की मौत हो गई। बताया गया कि घटना के बाद तीनों भारतीय नाविक लापता थे, लेकिन बाद में उनके शव बरामद होने की पुष्टि कर दी गई।

    पत्नी को किया था ये मैसेज

    बता दें कि इस महीने के आखिर में पटनाला सुरेश अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाने वाले थे। लेकिन इससे पहले परिवार के एक साथ होने के सपने टूट गए। इससे परिवार गम और निराशा में डूब गया। हमले से एक रात पहले उन्होंने अपनी पत्नी को मैसेज भेजा था। उनका आखिरी मैसेज था, गुड नाइट… बच्चों का ख्याल रखना।

    पत्नी और दो बेटों को रो-रोकर बुरा हाल

    विशाखापत्तनम निवासी पटनाला सुरेश अपने पीछे पत्नी भार्गवी के साथ 13 और 10 वर्ष के दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी ने बताया कि बुधवार रात उन्हें सूचना मिली थी कि जिस जहाज पर सुरेश कार्यरत थे, उस पर ड्रोन हमला हुआ है और उनके पति सहित तीन चालक दल के सदस्य लापता हैं। भार्गवी ने बताया कि उन्होंने लगातार कंपनी और संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। दुबई स्थित कार्यालय से उन्हें जानकारी दी गई कि बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 21 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि तीन सदस्य लापता थे।

    पार्थिव शरीर भारत भेजने की अपील

    उन्होंने बताया कि देर रात ऑनलाइन रिपोर्टों के माध्यम से दो लापता कर्मचारियों के शव मिलने की जानकारी मिली, जबकि सुरेश का कोई पता नहीं चल पाया था। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अधिकारियों ने उनके शव मिलने की पुष्टि की। भार्गवी ने भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर उनके पति का पार्थिव शरीर भारत भेजा जाए, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। वहीं, सुरेश के पिता पटनाला रामकृष्ण राव ने अधिकारियों से मृतक की तस्वीर तत्काल साझा करने की मांग की है।

    पिता ने क्या बताया

    उन्होंने कहा कि सुबह से वे लगातार जानकारी मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक परिवार को आधिकारिक रूप से कोई तस्वीर उपलब्ध नहीं कराई गई है। परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता की भी मांग की है। उनका कहना है कि सुरेश ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उन्हीं पर पत्नी तथा दो बच्चों की जिम्मेदारी थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इंदौर में कार से उतरते ही बस ने केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को कुचला

    June 12, 2026

    नीति आयोग की मीटिंग में 28 राज्यों के CM हुए शामिल, थलपति विजय और डीके शिवकुमार ने भी लगाई हाजिरी

    June 12, 2026

    गृहमंत्री अमरनाथ यात्रा को लेकर करेंगे Meeting, LG सहित कई वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

    June 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.