Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»दिनदहाड़े चोरी :लाखों के कार में आए शातिर चोरों ने महज 1 मिनट में घर के बाहर से चुरा लीं दो बकरियां…
    क्राइम

    दिनदहाड़े चोरी :लाखों के कार में आए शातिर चोरों ने महज 1 मिनट में घर के बाहर से चुरा लीं दो बकरियां…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान- चोरी की खबरें तो आपने बहुत पढ़ी होंगी, लेकिन राजस्थान से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. यहां चोरों ने किसी कीमती सामान पर नहीं, बल्कि घर के बाहर घूम रही बकरियों पर हाथ साफ किया है. ताज्जुब की बात यह है कि ये चोर पैदल या बाइक पर नहीं, बल्कि 9 लाख की कार में बैठकर आए थे. दिनदहाड़े हुई इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आ गया है.

    महज 7 मिनट में कर दिया ‘खेल’

    यह पूरी घटना सीकर जिले के लोसल कस्बे में रामपुरा रोड की है. यहां बिना नंबर प्लेट वाली एक कार में आए शातिर चोरों ने महज 7 मिनट के अंदर इस चोरी को अंजाम दिया. चोरों की नजर घर के बाहर मौजूद दो बकरियों पर थी और उन्होंने बेहद शातिराना अंदाज में उन्हें अपना शिकार बना लिया.

    खाने का लालच दिया और कार में खींच लिया

    पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चोरी का ये पूरा तरीका कैद हो गया है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार की आगे वाली सीट पर बैठा चोर गाड़ी से नीचे भी नहीं उतरा. उसने अंदर बैठे-बैठे ही दरवाजा खोला और बकरियों को खाने की किसी चीज का लालच देकर पास बुलाया. जैसे ही बकरियां कार के करीब आईं, आरोपी ने फुर्ती से दोनों को गाड़ी के अंदर खींच लिया और पलक झपकते ही वहां से रफूचक्कर हो गए.

    फुटेज देखा तो उड़े मालिक के होश

    बकरियों के मालिक लक्ष्मण राम कुमावत को जब बकरियां नजर आईं तो उन्होंने पहले आस-पड़ोस में काफी तलाश की. जब काफी ढूंढने के बाद भी कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने पास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की. फुटेज देखते ही उन्हें पूरी घटना समझ आ गई. इसके बाद पीड़ित लक्ष्मण राम ने तुरंत लोसल पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और कार सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.