Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेजबहार फेस-1 कॉलोनी की भूमि से गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने हटाया अतिक्रमण
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 61 निरीक्षकों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला
    • CM विजय को बड़ी राहत, मद्रास हाईकोर्ट ने खारिज की इनकम टैक्स से संपत्ति की जांच की मांग वाली याचिका
    • हनीमून ट्रिप पर गई नवविवाहिता की मौत, मसूरी के होम स्टे में संदिग्ध हालात में मिला शव
    • बांग्लादेश सीमा पर लोकल लोगों ने किया भारतीय शख्स को अगवा, इलाके में तनाव, देर रात BGB ने भारत को सौंप दिया
    • सागवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई, 6 यात्रियों की मौत
    • नया स्कॉर्पियो ले कर जा रहे थे घर, पलटने से 2 लोगों की मौत, 10 लोग घायल 
    • 16 साल के लड़के संग फरार हुई शादीशुदा महिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»नागपुर: एयरफोर्स के जवान की पत्नी के साथ रेप और धर्मांतरण आरोपी करता था कला जादू…
    क्राइम

    नागपुर: एयरफोर्स के जवान की पत्नी के साथ रेप और धर्मांतरण आरोपी करता था कला जादू…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: वो उर्दू में कुछ बुदबुदाते हुए लड़की के चेहरे पर बार-बार फूंक मारता रहा, बदहवास लड़की चिल्लाती रही और झूम रही है. पास की बोतल में पानी रखा है. लड़का उसके दोनों हाथ पकड़कर उसे कंट्रोल करने की कोशिश करता रहा लड़की बार-बार कहती रही-छोड़ो, लेकिन वो नहीं रुका. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लड़की ने इस लड़के के खिलाफ एक FIR दर्ज करवाई है, जिसमें उस पर काला जादू करने का आरोप लगाया है. पीड़िता एयरफोर्स कर्मी की पत्नी है और ये लड़का उसका स्कूल का पुराना जानकार अयाज मदारे है. 

    महिला ने लगाया रेप और काला जादू का आरोप

    ये घटना महाराष्ट्र के नागपुर शहर की है. एयरफोर्स कर्मी की पत्नी ने ब्लैकमेलिंग, रेप और जबरन धर्मांतरण किए जाने का सनसनीखेज आरोप अयाज मादरे और उसके साथियों पर लगाया है. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को धर दबोचा. धर्मांतरण कराने वाले मौलाना की तलाश के लिए अब नागपुर पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश पहुंची है. बेहद सनसनीखेज मामले में रेप, बार-बार यौन शोषण, जबरन वसूली, ब्लैकमेल, ब्लैक मैजिक, धर्मांतरण और जबरन निकाह से जुड़ा है. 

    दो आरोपी गिरफ्तार, मौलाना की तलाश

    पीड़िता की उम्र 24 साल है. उसने अपने स्कूल के एक पुराने परिचित और उसके साथियों पर रेप, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए सोनेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है. उसका पति एयरफोर्स में काम करता है. पुलिस ने इस मामले में अयाज मदारे और उसके एक साथी अमीन शेख को गिरफ्तार किया गया है.

    ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर किया बेहोश

    लड़की का आरोप है कि 8 फरवरी 2025 को एक होटल में मीटिंग के दौरान अयाज ने उसके ड्रिंक में नशीली दवा मिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई. जब उसे होश आया, तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक स्थिति में तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे. इन वीडियो को पति को भेजने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर बार-बार उसका यौन शोषण किया गया. उससे करीब 4 लाख रुपये भी वसूले गए. 

    फूंक मारकर किया काला जादू

    FIR में महिला का आरोप है कि अयाज अक्सर एक प्लास्टिक की बोतल में कुछ लिक्विड लेकर आता था और उसे पीने के लिए मजबूर भी करता था. उसके बाद वह उर्दू में कुछ बुदबुदाता था, उसके चेहरे पर फूंक मारता था और यह कहकर कि ‘यह सम्मोहन और काला जादू है’, उसके साथ रेप करता था. 

    मौलाना ने जबरन धर्म परिवर्तन करवाया

    31 मई को मदारे और उसके साथी उसे जबरन कलमेश्वर ले गए. वहां मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव का तीसरा आरोपी हजरत मौलाना मौजूद था, जिसने कुछ धार्मिक अनुष्ठान किए और उसे जबरदस्ती ‘कबूल है, कबूल है’ कहने पर मजबूर कर धर्मांतरण कराया. महिला का आरोप है कि ये सब उसकी इच्छा के बिना हुआ. इस अनुष्ठान के बाद मौलाना ने कहा कि उसका इस्लाम में धर्मांतरण हो गया है और अयाज के साथ उसका ‘निकाह’ हो गया है. इस दौरान उसे जबरन मांस खिलाया गया और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया गया.

    इसके बाद यह गिरोह उसे एक होटल में ले गया, जहां अयाज ने फिर से उसके साथ रेप किया. इसके बाद भी आरोपी उसके घर आकर बार-बार उसका यौन उत्पीड़न करते रहे.

    आरोपी मौलाना की तलाश

    पुलिस ने इस मामले में जादू-टोना विरोधी कानून की धाराएं भी लगाई हैं. साथ ही धर्मांतरण कराने वाला मौलाना वास्तव में कहां छिपा है, इसकी तलाश की जा रही है. DCP सिंगा रेड्डी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में रेप, रंगदारी (जबरन वसूली), धर्मांतरण और ब्लैक मैजिक का आरोप लगाया है. जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फॉरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है. ये सबूत काफी अहम होंगे. धर्मांतरण कराने वाले मौलाना की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम दूसरे राज्य में गई है. मामले की गहराई से जांच चल रही है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्यार में नाकामी : बौखलाए युवक ने दो बहनों को मारी गोली, गिरफ्तार

    June 17, 2026

    विधवा प्रेमिका संग रहने के लिए पत्नी को हटा दिया रास्ते से,मंदिर ले गया, प्रसाद कहकर पिलाया जहरीला जूस…

    June 17, 2026

    रेत खनन विवाद को लेकर 30 लोगों ने बीजेपी नेता लल्ला सिंह को फॉर्च्यूनर में जलाकर मार डाला; फोर्स तैनात

    June 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.