Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाटापारा में गौरव का दिन,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान
    • आगामी विधानसभा सत्र में सामाजि बहिष्कार जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ सक्षम कानून बनाया जाये : डॉ. दिनेश मिश्र
    • Jammu-Kashmir News: LoC के पास Blast, JCO सहित 4 जवान घायल
    •  दिल्ली के शास्त्री नगर के पास फैक्ट्री में भीषण आग, पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल
    • मानसून स्पेशल: इस रिमझिम बारिश में घर पर बनाएं क्रिस्पी ‘कॉर्न चीज़ी बॉल्स’, बेहद आसान है रेसिपी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति
    • राज्यपाल श्री डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- इजराइल का लेबनान पर हमला मन जाएगा शांति डील का उल्लंघन
    अंतर्राष्ट्रीय

    ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- इजराइल का लेबनान पर हमला मन जाएगा शांति डील का उल्लंघन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच शांति डील हो गई है और इस पर इलेक्ट्रॉनिक तौर पर हस्ताक्षर भी कर दिए गए हैं। 19 जून को स्विट्रज़रलैंड (Switzerland) में इस डील पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और इसी दौरान डील से जुड़ी सभी शर्तें भी स्पष्ट हो जाएंगी। इस डील के तहत होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को भी खोल दिया है और अमेरिकी नाकेबंदी हटा ली गई है। 19 जून को इस रणनीतिक जलमार्ग को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। इसी बीच अब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने ईरान-अमेरिका डील (Iran-US Deal) पर एक बड़ा बयान दिया है।

    क्या कहा अराघची ने?

    ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने बयान दिया है कि लेबनान में चल रहा युद्ध ईरान के युद्ध से जुड़ा हुआ है। इज़रायल (Israel) लगातार लेबनान (Lebanon) पर हमले कर रहा है और साउथ लेबनान में काफी इलाकों पर कब्ज़ा कर रहा है, जिस पर ईरानी विदेश मंत्री ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि लेबनान में किसी भी तरह के कब्ज़े का ईरान और अमेरिका के बीच हुई डील का उल्लंघन माना जाएगा। अराघची ने साफ कर दिया कि लेबनान पर अब और इज़रायली हमले स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

    हिज़बुल्लाह के खिलाफ युद्ध खत्म करना नहीं चाहते नेतन्याहू

    इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) साफ कर चुके हैं कि लेबनान में हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के खिलाफ इज़रायली सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मध्यस्थता में इज़रायल और लेबनान के बीच हुए सीज़फ़ायरों का अब तक कोई फायदा नहीं हुआ है। इज़रायली सेना लगातार साउथ लेबनान पर हमले कर रही है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। ट्रंप खुद नेतन्याहू को कई बार लेबनान पर हमले रोकने के लिए कह चुके हैं, लेकिन नेतन्याहू का ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है। नेतन्याहू का मानना है कि हिज़बुल्लाह का खात्मा ज़रूरी है और इसी वजह से वह अपनी सेना को सैन्य कार्रवाई जारी रखने का आदेश दे चुके हैं। इस बात से ट्रंप भी नाराज़ हैं क्योंकि उन्हें पता है कि लेबनान पर इज़रायली हमले जारी रहने से ईरान-अमेरिका डील पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में वायुसेना का विमान बीच सड़क पर क्रैश,प्लेन उड़ा रहे दोनों पायलटों की दर्दनाक मौत…

    June 15, 2026

    अमेरिका-ईरान समझौते पर भड़का इजरायल, नेतन्याहू के मंत्री ने कहा- हम ट्रंप के गुलाम नहीं

    June 15, 2026

    डोनाल्ड ट्रंप ने शांति समझौते का किया ऐलान, अमेरिका और ईरान के बीच जंग हुई ख़तम , होर्मुज स्ट्रेट खुला

    June 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.