Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»विधवा प्रेमिका संग रहने के लिए पत्नी को हटा दिया रास्ते से,मंदिर ले गया, प्रसाद कहकर पिलाया जहरीला जूस…
    क्राइम

    विधवा प्रेमिका संग रहने के लिए पत्नी को हटा दिया रास्ते से,मंदिर ले गया, प्रसाद कहकर पिलाया जहरीला जूस…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Woman Hand Holding a Glass of Orange Juice in Switzerland.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक- 9 साल की शादी पर 4 साल का प्यार भारी पड़ गया. तभी तो वो पहले पत्नी सक्कुबई को मंदिर ले गया. वहां से लौटते समय चूहे मारने की दवा मिलाकर जूस पिलाया. बेहोश होते ही सड़क किनारे ले जाकर उसका गला घोंट दिया. फिर पुलिस को फोन कर कहा कि मेरी पत्नी हादसे का शिकार हो गई. आरोप है कि संतोष पटायात ने ये सब अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए किया. हालांकि अब वह पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. 

    पत्नी की हत्या की खौफनाक साजिश

    आरोप है कि संतोष का गंव की रहने वाली किसी विधवा महिला के साथ पिछले चार साल से एक्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. दोनों के रिश्ते में रुकावट न बने इसीलिए पत्नी की हत्या कर दी. किसी को उस पर शक न हो इसलिए उसने हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की. लेकिन वह पुलिस की तेज नजरों ने बच न सका. 

    हत्या के लिए पत्नी को मंदिर ले गया

    दिल दहलादेने वाली ये घटना कर्नाटक के बेलगावी जिले की है. पुलिस ने आरोपी संतोष को पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गोकाक तालुक के शिंडिकुराबेट गांव की रहने वाली सक्कुबाई की हत्या कथित तौर पर उसके पति संतोष पटायात ने की. बताया जा रहा है कि संतोष ने अपनी पत्नी से कहा कि अधिक मास चल रहा है तो बैलहोंगल तालुक के मारकुम्बी गांव के चामुंडेश्वरी मंदिर चलते हैं. पत्नी मंदिर जाने के लिए तैयार हो गई. 

    जहर वाला जूस पिलाकर हत्या की

    दोनों साथ-साथ मंदिर में दर्शन करने गए. लौटते समय शातिर पति ने प्लानिंग के तहत कथित तौर पर एक सॉफ्ट ड्रिंक में चूहे मारने की दवा और चूड़ियों का पाउडर मिलाया. पत्नी सक्कुबाई को प्रसाद बताकर इसे पिला दिया. जब वह बेहोश होने लगी, तो उसने कथित तौर पर सड़क किनारे गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. फिर उसने शव को मोटरसाइकिल पर लादकर हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, शातिर अपराधी ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके कहा कि उसकी पत्नी के साथ सड़क हादसा हो गया है. पुलिस के आने तक वह कुछ घंटों तक सड़क किनारे ही बैठा रहा.  

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

    मौके पर पहुंची पुलिस को सक्कुबाई को देखकर संतोष की मौत वाली कहानी पर कुछ शक हुआ. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उन्होंने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) भेजा.  शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि मौत हत्या  थी, न कि दुर्घटना. रिपोर्ट आते ही पुलिस का शक यकीन में बदल गया.

    9 साल साल पहले हुई थी शादी

    सख्ती से पूछताछ हुई तो संतोष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. फिर उसने पूरा षड्यंत्र का खुलासा पुलिस के सामने कर दिया. उसने बताया कि वह प्रेमिका के साथ रहना चाहता था, इसीलिए पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची. पुलिस ने बताया कि संतोष और धारवाड़ तालुका के कल्लर गांव की रहने वाली सक्कुबाई की शादी 9 साल पहले हुई थी. उसका गांव की विधवा महिला के साथ पिछले चार सालों से अफेयर चल रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हिंडालगा जेल भेज दिया. पुलिस अब हत्या में उस विधवा महिला की भूमिका की भी जांच कर रही है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.