Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेजबहार फेस-1 कॉलोनी की भूमि से गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने हटाया अतिक्रमण
    • हनीमून ट्रिप पर गई नवविवाहिता की मौत, मसूरी के होम स्टे में संदिग्ध हालात में मिला शव
    • नया स्कॉर्पियो ले कर जा रहे थे घर, पलटने से 2 लोगों की मौत, 10 लोग घायल 
    • 16 साल के लड़के संग फरार हुई शादीशुदा महिला
    • साड़ी में लड़की ने किया Michael Jackson स्टाइल डांस, मूनवॉक देख लोगों की खुली रह गई आंखें
    • सोलन में सड़क विवाद के बीच अचानक गिरा व्यक्ति और हो गई मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • प्यार में नाकामी : बौखलाए युवक ने दो बहनों को मारी गोली, गिरफ्तार
    • Highway पर जा रहा कैंटर Driver सहित हुआ गायब! चक्करों में पड़ी पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»क्या आप भी अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो डाइट में इन 4 चीजों को करें शामिल…
    खानपान-सेहत

    क्या आप भी अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो डाइट में इन 4 चीजों को करें शामिल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बाल झड़ना, आजकल के दौर में एक आम समस्या बन चुकी है. ज्यादातर लोग महंगे शैंपू, हेयर सीरम और हेयर ऑयल पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. इस उम्मीद के साथ कि शायद इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा. लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता. ये समझना जरूरी है कि हमेशा महंगे साधन ही हेयर केयर के लिए काफी नहीं होते. आपका खाना भी आपके बालों की सेहत तय करता है. इसलिए अपनी डाइट में आप पांच सुपरफूड्स शामिल कर सकते हैं. फिट ट्यूबर ने ऐसे ही कुछ खास फूड्स शेयर किए हैं. जो बालों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं.

    बालों को मजबूत बनाने वाले सुपर फूड्स-

    1. कड़ी पत्ता: आयरन और कॉपर का पावरहाउस-

    कड़ी पत्ता बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें आयरन, कॉपर, बीटा कैरोटीन और बी विटामिन्स पाए जाते हैं. जो बालों की जड़ों को न्यूट्रीशन देते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार रोज सुबह 4 से 5 ताजे कड़ी पत्ते चबाकर खाने से बाल झड़ना कम हो सकता है. इसका आप पानी बनाकर भी पी सकते हैं.

    2. मेथी दाना: बालों की जड़ों को करता है मजबूत-

    मेथी दाने में मौजूद खास तत्व बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. इसमें विटामिन बी3 भी होता है. जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है. रातभर भिगोए गए एक चम्मच मेथी दाने को सुबह खाने से अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं.

    आंवला: प्राकृतिक DHT ब्लॉकर-

    आंवला को बालों का सुपरफूड कहा जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये बाल झड़ने के प्रमुख कारण माने जाने वाले DHT हार्मोन के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है. आंवले का सेवन जूस, मुरब्बा या पाउडर किसी भी रूप में किया जा सकता है.

    3. पंपकिन सीड्स: हेयर ग्रोथ के लिए सुपर सीड-

    पंपकिन सीड्स यानी कद्दू के बीज जिंक और आयरन से भरपूर होते हैं. ये बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और हेयर ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं. फिट ट्यूबर ने भुने हुए या भिगोए हुए पंपकिन सीड्स खाने की सलाह देते हैं.

    4. मूंग दाल: प्रोटीन और आयरन का बेहतरीन स्रोत-

    बालों का अधिकांश हिस्सा प्रोटीन से बना होता है. मूंग दाल प्रोटीन के साथ साथ आयरन, जिंक और कई जरूरी पोषक तत्व का खजाना होती है. नियमित रूप से मूंग दाल को भोजन में शामिल करने से बालों की क्वालिटी में सुधार देखा जा सकता है.

    डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हर समय थकान या बार-बार बीमारी हो रही है?, जानिए Vitamin D की कमी के 10 बड़े संकेत

    June 16, 2026

    रात में बार-बार खुल रही आंख, जानें यह किसी चीज का है संकेत?

    June 15, 2026

    आंखों के नीचे सूजन और डार्क सर्कल बढ़ गए हैं? जानें इसकी वजह और बचाव

    June 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.