Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेजबहार फेस-1 कॉलोनी की भूमि से गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने हटाया अतिक्रमण
    • किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होती है – उद्योग मंत्री श्री देवांगन
    • राज्य नीति आयोग और यूनिसेफ के बीच उच्चस्तरीय बैठक
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 61 निरीक्षकों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला
    • CM विजय को बड़ी राहत, मद्रास हाईकोर्ट ने खारिज की इनकम टैक्स से संपत्ति की जांच की मांग वाली याचिका
    • हनीमून ट्रिप पर गई नवविवाहिता की मौत, मसूरी के होम स्टे में संदिग्ध हालात में मिला शव
    • बांग्लादेश सीमा पर लोकल लोगों ने किया भारतीय शख्स को अगवा, इलाके में तनाव, देर रात BGB ने भारत को सौंप दिया
    • सागवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई, 6 यात्रियों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्यार में नाकामी : बौखलाए युवक ने दो बहनों को मारी गोली, गिरफ्तार
    क्राइम

    प्यार में नाकामी : बौखलाए युवक ने दो बहनों को मारी गोली, गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने रिश्ता टूटने से नाराज होकर 20 वर्षीय एक युवती और उसकी छोटी बहन को कथित तौर पर गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम खोड़ा थाना क्षेत्र में हुई। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी की पहचान जानी के रूप में हुई है, जिसे गोलीबारी के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (शहर) धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस को शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली कि आदर्श नगर में रहने वाली एक युवती को प्रेमचंद के बेटे जानी ने गोली मार दी है।

    दोनो की हालत स्थिर 
    पुलिस के मुताबिक, युवती की बहन भी उसे बचाने की कोशिश में घायल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों युवतियों की पहचान खुशी (20) और उसकी बहन निधि (18) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। 

     रिश्ता टूटने से नाराज था आरोपी 
    अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी और खुशी एक-दूसरे को जानते थे और उनकी शादी करीब एक साल पहले तय हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, कुछ महीने पहले रिश्ता टूट गया था, जिसके बाद आरोपी कथित तौर पर नाराज था। अधिकारियों के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी मंगलवार शाम को हथियार लेकर युवती के घर पहुंचा और उसे देखकर दोनों बहनों ने कथित तौर पर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। 

    जांच पड़ताल में जुटी पुलिस 
    पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने एक खिड़की का शीशा तोड़ दिया, प्रवेश द्वार के पास रखे एक रेफ्रिजरेटर को हटा दिया और कमरे में प्रवेश करने का प्रयास करने के बाद उन पर गोलियां चलायीं। सहायक पुलिस आयुक्त (इंदिरापुरम) अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपी को खोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि रिश्ता टूटने से गुस्से में आकर उसने हमले को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान एकत्र किए गए सबूतों और दर्ज किए गए बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विधवा प्रेमिका संग रहने के लिए पत्नी को हटा दिया रास्ते से,मंदिर ले गया, प्रसाद कहकर पिलाया जहरीला जूस…

    June 17, 2026

    रेत खनन विवाद को लेकर 30 लोगों ने बीजेपी नेता लल्ला सिंह को फॉर्च्यूनर में जलाकर मार डाला; फोर्स तैनात

    June 17, 2026

    नागपुर: एयरफोर्स के जवान की पत्नी के साथ रेप और धर्मांतरण आरोपी करता था कला जादू…

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.