Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…
    • हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…
    • फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…
    • ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
    • हाथों में आरती की थाली, साथ में घंटी बजाता पंडित, जम्मू कश्मीर के CM खीर भवानी मंदिर में की पूजा
    • अपने काफिले को रोका, सड़क पर खड़े लोगों से की मुलाकात, सीएम थलपति विजय का यह अंदाज
    • कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
    • तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पूर्व सैनिक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»” पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति के लिए झटका “, जयराम रमेश ने साधा BJP सरकार पर निशाना
    राष्ट्रीय

    ” पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति के लिए झटका “, जयराम रमेश ने साधा BJP सरकार पर निशाना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता पूरा हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के इस 14-सूत्रीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद युद्ध का स्थायी अंत हो गया है। हालांकि इसमें पाकिस्तान की भूमिका को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

    पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति के लिए झटका

    रमेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “इस शांति समझौते को ‘इस्लामाबाद मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग’ कहा जाना पाकिस्तान की नई क्षेत्रीय अहमियत और वैश्विक प्रभाव को दिखाता है। यह वही देश है जिसे नवंबर 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक स्तर पर अलग-थलग कर दिया था। ईरान-अमेरिका शांति समझौते में पाकिस्तान की भूमिका प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति के तौर-तरीकों और उसकी असलियत, दोनों के लिए एक बड़ा झटका है। पाकिस्तान अब वेस्ट एशिया के भू-राजनीतिक और सुरक्षा ढांचे में और भी गहराई से शामिल हो गया है, जिसके भारत के लिए गंभीर और परिणाम हो सकते हैं।”

    अगले 60 दिन होंगे बहुत अहम

    रमेश ने आगे लिखा, “अगर इस समझौते को उसकी सही भावना और शर्तों के साथ लागू किया जाता है, तो यह एक बड़ी कामयाबी होगी। लेकिन इसमें दोनों पक्षों की तरफ से गलतफहमी पैदा होने की गुंजाइश भी है। ऐसे में अगले 60 दिन बहुत अहम होंगे।”

    मुश्किल हालात में भी डटा रहा ईरान

    रमेश ने आगे लिखा, “इस समझौते से ईरान को काफी फायदे हुए हैं। ईरान ने अपनी मज़बूती और मुश्किल हालात में भी डटे रहने की क्षमता साबित की है। गल्फ देशों ने ईरान के जवाबी हमलों का सबसे ज़्यादा असर झेला है और इस समझौते का सावधानी से स्वागत किया है, लेकिन वो निश्चित रूप से दूसरे देशों के साथ अपने संबंधों पर फिर से विचार करेंगे।”

    इज़रायल के प्रति पीएम मोदी की दोस्ती देश को पड़ रही है भारी

    रमेश ने आगे लिखा, “यह समझौता इज़रायल के पीएम के लिए एक हार है, जो अभी भी इसे कई तरीकों से नाकाम कर सकते हैं। बेंजामिन नेतन्याहू अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अकेले पड़ गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी उनके प्रति अपना गुस्सा और निराशा सबके सामने जाहिर की है। सिर्फ पीएम मोदी ही नेतन्याहू के कदमों का लगातार समर्थन कर रहे हैं। इज़रायल के प्रति पीएम मोदी की यह दोस्ती हमारे देश को बहुत भारी पड़ रही है।”

    अमेरिका के लिए झटका है यह समझौता

    रमेश ने आगे लिखा, “यह समझौता अमेरिका के लिए एक बड़ा झटका है, जिसने इज़रायल के साथ मिलकर 28 फरवरी, 2026 को ईरान के खिलाफ़ कई बड़े लक्ष्यों के साथ युद्ध शुरू किया था, जो पूरे नहीं हो पाए। सेना की ताकतों की सीमाएं एक बार फिर दुनिया के सामने आ गई हैं। पीएम मोदी का ट्रंप को लगातार खुश करने की कोशिश करना, जिसका हालिया सबूत पीएम मोदी-ट्रंप की द्विपक्षीय मीटिंग के बारे में विदेश मंत्रालय का बयान है, शर्मनाक और देश-विरोधी है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

    June 18, 2026

    जुलाई के पहले सप्ताह में रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर का करेंगे निरीक्षण करेंगे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

    June 18, 2026

    ममता को कलकत्ता HC से बड़ा झटका, स्पीकर का फैसला बरकरार; ऋतब्रत बनर्जी ही होंगे नेता प्रतिपक्ष

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.