Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…
    • हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…
    • फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…
    • ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
    • हाथों में आरती की थाली, साथ में घंटी बजाता पंडित, जम्मू कश्मीर के CM खीर भवानी मंदिर में की पूजा
    • अपने काफिले को रोका, सड़क पर खड़े लोगों से की मुलाकात, सीएम थलपति विजय का यह अंदाज
    • कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
    • तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पूर्व सैनिक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»दिल्ली के पॉश इलाके में खून से लथपथ मिला नौकरानी का शव, डॉक्टर ने कबूला जुर्म, पहले बैट से पीटा, फिर चाकू घोंपा
    क्राइम

    दिल्ली के पॉश इलाके में खून से लथपथ मिला नौकरानी का शव, डॉक्टर ने कबूला जुर्म, पहले बैट से पीटा, फिर चाकू घोंपा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल डेस्क:  दक्षिण दिल्ली के पॉश माउंट कैलाश इलाके में एक इमारत की छत पर वीरवार को 45 साल की महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। जिस डॉक्टर के घर में वह घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी, उसी ने कथित रूप से पीट-पीटकर और चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर मनीष गुप्ता घटनास्थल पर ही मिला और उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। 

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में उसने मीना नाम की महिला पर बैट से हमला करने और फिर चाकू घोंपने की बात कबूल की। इलाके के लोग इस भयानक घटना से सदमे में हैं, क्योंकि ठीक दो महीने पहले ही यहां एक आईआरएस अधिकारी की बेटी की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। इस वारदात का आरोपी पूर्व घरेलू सहायक है। पुलिस को सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिली जिसमें बताया गया कि पास की एक इमारत की छत पर एक महिला की हत्या कर दी गई है और वह खून से लथपथ हालत में वहां पड़ी है। 

    दक्षिण पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) हेमंत तिवारी ने बताया, “पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को मृत पाया। जब वे वहां पहुंचे, तो शव के पास 50 साल की उम्र का एक व्यक्ति भी मौजूद था।” आरोपी को तुरंत पकड़ लिया गया और हत्या की वजह जानने के लिए उससे पूछताछ की गई। डीसीपी तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान डॉ. मनीष गुप्ता के तौर पर हुई है और पीड़िता उसके यहां लंबे समय से घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने कहा, “हत्या का मुख्य मकसद साफ नहीं है और इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है।” 

    जांचकर्ताओं को शक है कि यह अपराध किसी आपसी झगड़े का नतीजा हो सकता है। हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस हत्या से जुड़ी घटनाओं के क्रम को फिर से समझने की भी कोशिश कर रही है। घटनास्थल की जांच करने और फोरेंसिक सबूत इकट्ठा करने के लिए अपराध टीम को बुलाया गया। आस-पास की इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, आरोपी से विस्तार से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि कई टीमें आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। इसके अलावा, अपराध में इस्तेमाल किए गए बैट और चाकू को घटनास्थल से ज़ब्त कर लिया गया।  

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…

    June 18, 2026

    अगर आप भी ऑनलाइन ‘परफेक्ट मैच’ की तलाश में हैं, तो जरा संभल जाइए,AI की दुल्हन ने बैंक अकाउंट कर दिया खाली…

    June 18, 2026

    Ludhiana में पारिवारिक रंजिश के कारण युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.