Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…
    • हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…
    • फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…
    • ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
    • हाथों में आरती की थाली, साथ में घंटी बजाता पंडित, जम्मू कश्मीर के CM खीर भवानी मंदिर में की पूजा
    • अपने काफिले को रोका, सड़क पर खड़े लोगों से की मुलाकात, सीएम थलपति विजय का यह अंदाज
    • कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
    • तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पूर्व सैनिक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»Ludhiana में पारिवारिक रंजिश के कारण युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
    क्राइम

    Ludhiana में पारिवारिक रंजिश के कारण युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लुधियाना : थाना डाबा क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या किए जाने का मामला की सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश और सुनियोजित साजिश होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक को उसके ही रिश्तेदार घर से बहाने से बुलाकर ले गए और पहले से बनाई गई योजना के तहत उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

    परिवार में मचा कोहराम 
    मृतक के परिजनों के अनुसार घटना वाले दिन युवक को उसके ताया के बेटे ने फोन कर घर से बुलाया था। परिवार का आरोप है कि युवक को जानबूझकर एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं बल्कि पूरी तरह से रची गई साजिश का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ रिश्तेदार लंबे समय से युवक के खिलाफ रंजिश रखते थे और उसी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि हत्या की साजिश रचने वाले सभी लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।

    CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस 
    परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन जिस रिश्तेदार ने युवक को घर से बुलाकर आरोपियों तक पहुंचाया, उसके खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे परिवार में नाराजगी है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी कब्जे में लेकर खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले हर पहलू को गंभीरता से देखा जा रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    उधर, थाना डाबा के एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक के ताया के बेटे का नाम भी जांच में शामिल किया गया है तथा उसकी भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, जबकि पीड़ित परिवार इंसाफ की मांग को लेकर प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…

    June 18, 2026

    अगर आप भी ऑनलाइन ‘परफेक्ट मैच’ की तलाश में हैं, तो जरा संभल जाइए,AI की दुल्हन ने बैंक अकाउंट कर दिया खाली…

    June 18, 2026

    दिल्ली के पॉश इलाके में खून से लथपथ मिला नौकरानी का शव, डॉक्टर ने कबूला जुर्म, पहले बैट से पीटा, फिर चाकू घोंपा

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.