Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    अंतर्राष्ट्रीय

    सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवादित बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इटली के टीवी चैनल La7 संग इंटरव्यू के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी G7 शिखर सम्मेलन के दौरान उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेताब थी, लेकिन मैं उनके साथ फोटो नहीं खिंचवाना चाहता था। पर मुझे उन पर तरस आ गया। ट्रंप के इस बयान पर मेलोनी ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं। मेलोनी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को यह बात याद रखनी चाहिए कि न मैं और न ही कोई इतालवी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेताब हैं।

    इतावली विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द

    ट्रंप के बयान के बाद इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तायानी ने सख्त कदम उठाते हुए अमेरिकी दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प का बयान सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं। इटली के उप प्रधानमंत्री ने भी ट्रंप के बयान को इटली का अपमान बताया। मेलोनी की पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली के सीनेट नेता लूचियो मलान ने कहा कि ट्रंप पहले भी यूरोपीय नेताओं के खिलाफ अपमानजनक बातें कर चुके हैं। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद फिलिपो सेंसी ने कहा कि किसी को भी इतालवी प्रधानमंत्री से इस तरह अहंकारी लहजे में बात करने का अधिकार नहीं है।

    ईरान युद्ध के बाद बनी दूरी

    अमेरिका में जब डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार जीते और सत्ता में आए तो मेलोनी एकमात्र ऐसी यूरोपीय नेता थी, जो ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में गई थी। दोनों नेता विचारधार के आधार पर दक्षिणपंथी खेमे से आते हैं। दूसरे कार्यकाल के शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खूब तारीफ की। 2024 व 2025 में कई मौकों पर उन्हें खूबसूरत और शानदार नेता बताया, लेकिन 2026 में ईरान युद्ध ने सबकुछ बदल दिया। उन्होंने ईरान युद्ध के लिए हथियार ले जा रहे अमेरिकी सैन्य विमानों को सिसिली में एयरबेस का इस्तेमाल करने की इजाजत भी नहीं दी। इसी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत यूरोपीय नेताओं पर भड़क गए।

    मोदी जी कुछ सीखिए: केजरीवाल

    अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने करारा जवाब दिया। जिसके बाद कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। श्रीनेता ने कहा कि पीएम मोदी और सरकार को इटली से सीखने की जरूरत है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधान मंत्री जी, ऐसे जवाब देते हैं ट्रम्प को। कुछ सीखिये। भीगी बिल्ली बनके नहीं बैठते उसके सामने। देश की बेइज्जती नहीं करवाते।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.