Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    क्राइम

    बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्वालियर (मध्य प्रदेश), में चोरी के शक में 8 वर्ष की मासूम को ऐसी सजा दी गई, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पुरानी छावनी के बरा गांव में गुरुवार रात पड़ोसी ऑटो चालक आमीन खान और पत्नी ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर पीटा। वह चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन बस्ती तमाशबीन बनी रही। देर रात घायल हालत में बच्ची किसी तरह घर पहुंची। बिना कुछ खाए-पिए सो गई, लेकिन शुक्रवार सुबह फिर उसकी आंखें नहीं खुलीं। पुलिस ने आरोपी आमीन खान को हिरासत में लिया है। पूछताछ में स्वीकारा कि चोरी के शक में बच्ची की पिटाई की। पिता ने बताया कि बच्ची के पैर में कील के निशान मिले। छावनी पुलिस के मुताबिक बच्ची के घर के पास ही आमीन रहता है। बच्ची अपनी मां के निधन के बाद पिता और हमउम्र भाई के साथ रहती थी। गुरुवार शाम अन्य बच्चों के साथ खेलते- खेलते आरोपी के घर पहुंच गई थी। शाम को आमीन घर लौटा तो उसे गहने और 20 हजार रुपए गायब मिले। आसपास के बच्चों से पूछताछ की तो पड़ोसी की बेटी पर शक हुआ।

    कलाई और तलवों पर बरसाए डंडे

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह बच्ची को दुकान से बाल पकड़कर घसीटते हुए घर ले गया। हाथ-पैर बांध दिए गए। डंडों से कलाई और तलवों पर वार किए। लगातार मारपीट और डर के कारण बच्ची ने गहने घर में छिपाने की बात कबूल कर ली। इसके बाद आरोपी दंपती उसे उसके घर ले गए और गहने बरामद किए। गहने, पैसे चोरी के शक में बच्ची के साथ मारपीट की गई। सुबह उसकी मौत हो गई। प्रथमदृष्टया गहरी चोटों के कारण मौत की आशंका है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

    बेहद डरी हुई थी

    पिता मजदूरी पर गया था। रात को लौटने पर पता चला कि बच्ची को कुछ देर बाद फिर घर ले जाकर पीटा गया। आरोपी के घर पहुंचे तो बेटी अधमरी हालत में मिली। हाथ-पैरों में जख्म थे। बेहद डरी हुई थी। पिता ने सोचा, सुबह डॉक्टर को दिखाएंगे, लेकिन बच्ची की सुबह ही नहीं हुई। उसकी कलाइयों, तलवों में सूजन थी। पैरों में कील जैसा घाव भी मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी आमीन खान को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ में स्वीकार कर लिया है कि बच्ची को चोरी के शक में मारा था। कुछ गहने मिलने पर उम्मीद जगी थी कि गायब 20 हजार रुपए भी मिल जाएंगे, इसलिए बच्ची को दोबारा बुलाकर पीटा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 

    June 19, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    साले की पत्नी को भगाकर गुजरात ले गया जीजा, पुलिस व रिश्तेदारों को देख 5वीं मंजिल से कूदा

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.