Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा
    • पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार
    • पार्टी सांसदों पर अंडें बरसाए जाने के मामले में TMC ने कोलकाता हाईकोर्ट में दर्ज की PIL
    • NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च
    • घरेलू विवाद में नाबालिग छोटे भाई ने भाई,भाभी,भतीजे की कर डाली हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • एमपी के टीकमगढ़ में मिली जम्बूद्वीप नक्शे और 10 फीट लंबी पांडूलिपि
    • “उनकी वफादारी और प्रतिष्ठा बिकाऊ है”, आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर साधा निशाना
    • बेमेतरा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न, सामाजिक एकजुटता और विकास पर हुआ मंथन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“भाजपा ने महमूद गजनवी की तरह लूटा राम मंदिर”, उद्धव सेना ने अमित शाह और BJP पर बोला हमला…
    राष्ट्रीय

    “भाजपा ने महमूद गजनवी की तरह लूटा राम मंदिर”, उद्धव सेना ने अमित शाह और BJP पर बोला हमला…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा में कथित चोरी को लेकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने भाजपा (BJP) पर तीखा हमला बोला है। साथ ही आरोपियों और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच मिलीभगत का भी आरोप लगाया। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में आरोप लगाया कि राम मंदिर में हुई कथित लूट कानून-व्यवस्था की पूरी तरह विफलता को दर्शाती है। शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया कि जिस राम मंदिर के लिए कारसेवकों ने बलिदान दिया, उसी मंदिर को भाजपा ने लूट लिया। पार्टी ने इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी निशाने पर लिया।

    ‘राम मंदिर को ही लूट लिया गया’

    सामना के संपादकीय में कहा गया है कि देश ने अब देख लिया है कि मंदिर विकास का असली मतलब क्या है। संपादकीय के अनुसार राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान, सोना, चांदी और आभूषणों की कथित तौर पर लूट की गई। संपादकीय में कहा गया, “राम मंदिर के लिए कारसेवकों ने खून बहाया और सर्वोच्च बलिदान दिया, लेकिन उसी मंदिर को भाजपा ने लूट लिया। जिस तरह महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था, उसी तरह भाजपा ने राम मंदिर को लूटा है।”

    ‘कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त’

    शिवसेना (यूबीटी) ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के दानपात्र में कथित चोरी कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमराने का उदाहरण है। पार्टी ने कहा कि जब सरकार राम मंदिर की सुरक्षा नहीं कर सकती तो उसे अन्य मंदिरों के विकास की बात करने का कोई अधिकार नहीं है।

    अमित शाह पर किया कटाक्ष

    शिवसेना (यूबीटी) ने अपने संपादकीय में अमित शाह पर भी सीधा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि पिछले एक दशक में देश के कई प्रमुख मंदिरों में कथित लूट की घटनाएं हुई हैं और इन मामलों के पीछे भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका दिखाई देती है। संपादकीय में कहा गया कि अमित शाह अक्सर उद्धव ठाकरे पर कांग्रेस के साथ होने का आरोप लगाते हैं, लेकिन भाजपा को पहले राम मंदिर से जुड़े आरोपों का जवाब देना चाहिए। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और विपक्षी दलों पर बेवजह आरोप लगा रही है।

    कोल्हापुर रैली के बाद बढ़ा राजनीतिक हमला

    गौरतलब है कि हाल ही में कोल्हापुर में आयोजित एक जनसभा में अमित शाह ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को ‘असली शिवसेना’ बताया था। इसके बाद से शिवसेना (यूबीटी) लगातार भाजपा और अमित शाह पर हमलावर है। राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर भी पार्टी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक सामना में लगाए गए इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “उनकी वफादारी और प्रतिष्ठा बिकाऊ है”, आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर साधा निशाना

    June 22, 2026

    J&K में सेना ने 4 पर्यटकों की बचाई जान, लहराया बहादुरी का परचम

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, ‘योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही ‘ : PM मोदी

    June 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.