Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टीएमसी MP डोला सेन ने पुलिस से शिकायत में बागी खेमे पर लगाए जालसाजी, धोखाधड़ी के बड़े आरोप
    • हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक
    • ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली की खरीद दर तय, अगले बिजली बिलों में मिलेगा क्रेडिट
    • ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली की खरीद दर तय, अगले बिजली बिलों में मिलेगा क्रेडिट
    • हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक
    • कौन हैं बी मणिक्कम टैगोर? जिन्हें कांग्रेस हाई कमान ने बनाया तमिलनाडु का नया अध्यक्ष
    • कोटा में कोचिंग छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर की आत्महत्या
    • पिता ने शराब पीने से रोका तो आधी रात कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»“लादेन को छिपाने वाले देश से कैसा प्यार?”पाकिस्तान के लिए जाहिर किया प्रेम, अब आपने ही देश में घिरे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
    अंतर्राष्ट्रीय

    “लादेन को छिपाने वाले देश से कैसा प्यार?”पाकिस्तान के लिए जाहिर किया प्रेम, अब आपने ही देश में घिरे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच शांति समझौते (Iran-US Peace Deal) के तहत स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) के बर्गनस्टॉक (Bürgenstock) में दोनों पक्षों के बीच पहली मीटिंग हुई जिसमें मध्यस्थ देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) भी इस मीटिंग में मौजूद रहे, लेकिन इस दौरान वह कुछ ऐसा बोल गए कि अपने ही देश में घिर गए हैं। दरअसल वेंस ने पाकिस्तान (Pakistan) के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया, जिसके लिए अब अमेरिका में उनकी आलोचना हो रही है।

    “लादेन को छिपाने वाले देश से कैसा प्यार?”

    अमेरिका के मोंटाना (Montana) राज्य के सीनेटर टिम शीही (Tim Sheehy) ने एक इंटरव्यू के दौरान अल-कायदा के लीडर और खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन को पनाह देने में पाकिस्तान की भूमिका का ज़िक्र करते हुए वेंस पर निशाना साधा और कहा, “लादेन को छिपाने वाले देश से कैसा प्यार? हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान ने एक दशक तक लादेन को छिपाकर रखा था।”

    “पाकिस्तान है अमेरिका का दुश्मन”

    अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषक मेघन मैककेन (Meghan McCain) ने एक इंटरव्यू के दौरान वेंस के पाकिस्तान प्रेम पर बयान देते हुए कहा, “मैं पाकिस्तान से बिल्कुल भी प्यार नहीं करता हूं। मैं उन्हें ऐसे लोगों के तौर पर देखता हूं जिन्होंने लादेन को छिपाकर रखा था। मुझे उपराष्ट्रपति वेंस से इस बयान के बारे में सफाई चाहिए क्योंकि मुझे नहीं पता कि वेंस क्या करने की कोशिश कर रहे हैं? मुझे लगता है कि पाकिस्तान, अमेरिका का दुश्मन है।”

    कतर और पाकिस्तान का आतंकियों को पनाह देने का लंबा इतिहास

    फ्लोरिडा (Florida) राज्य के सीनेटर रिक स्कॉट (Rick Scott) ने वेंस के बयान पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “अब तक सभी को यह साफ हो जाना चाहिए कि हमारे असली दोस्त कौन हैं। कतर और पाकिस्तान का आतंकियों को पनाह देने का लंबा इतिहास रहा है और अभी वो सार्थक शांति हासिल करने के बजाय ईरान के दशकों पुराने आतंकी अभियान को बढ़ावा देने में ज़्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। अभी भी एक ऐसे व्यावहारिक समझौते की गुंजाइश है जिससे सभी को फ़ायदा हो। हालांकि सभी को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि ईरान के लिए इस स्थिति से निकलकर परमाणु हथियार बनाने की संभावना ज़रा भी नहीं है।”

    क्या कहा था वेंस ने?

    ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते में अहम भूमिका निभाने के लिए वेंस ने कहा था कि वह पाकिस्तान से प्यार करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा, “मैं यह कहूंगा कि जब से फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री (शहबाज़ शरीफ) के साथ हमारा स्वागत किया है, तब से मैं मज़ाक में कहता रहा हूं कि मेरी ज़िंदगी में दो बहुत-बहुत अहम लोग हैं। एक भारतीय और एक पाकिस्तानी। भारतीय मेरी पत्नी (ऊषा वेंस) हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल मुनीर हैं। पिछले 3 महीनों में मैंने शायद किसी और के मुकाबले मुनीर से ज़्यादा बात की है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सैन्य कार्रवाई की शक्तियाँ सीमित होने पर डोनाल्ड ट्रंप भड़के, सीनेटरों को लगाई लताड़

    June 26, 2026

    बैन हटा, दुनिया को बेधड़क तेल बेचेगा ईरान, भारत को होगा बंपर फायदा!

    June 23, 2026

    पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार

    June 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.