Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तुर्की-पाकिस्तान-सऊदी रक्षा समझौता: इस्लामिक एकजुटता या सिर्फ तात्कालिक स्वार्थों का मेल?
    • मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी,मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी…
    • BREAKING:वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल…
    • नेवी नगर,मुंबई में नौसैनिक समेत परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, दो महीने के बच्चे को भी दिया जहर…
    • राज्यपाल श्री डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की
    • स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
    • आज 16 अगस्त को शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में होगा शिव रुद्राभिषेक एवं महाभंडारा का आयोजन
    • बहस के बाद हुई थी मारपीट,पत्नी को मारा जोर का चांटा, हुई बेहोश, सुबह मिली लाश… घबराकर पति ने भी दे दी जान…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»सैन्य कार्रवाई की शक्तियाँ सीमित होने पर डोनाल्ड ट्रंप भड़के, सीनेटरों को लगाई लताड़
    अंतर्राष्ट्रीय

    सैन्य कार्रवाई की शक्तियाँ सीमित होने पर डोनाल्ड ट्रंप भड़के, सीनेटरों को लगाई लताड़

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिकी सीनेट (US Senate) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ईरान (Iran) या अन्य किसी भी देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की शक्तियों को सीमित करने के लिए युद्ध शक्ति प्रस्ताव (War Powers Resolution) को मंजूरी दे दी है। सीनेट में यह 50-48 के अंतर से पारित हुआ, जिसमें 4 रिपब्लिकन सीनेटरों ने क्रॉस वोटिंग की। इनमें सुसैन कॉलिन्स, बिल कैसिडी, लिसा मर्कोव्स्की और रैंड पॉल शामिल है। इस प्रस्ताव के मंजूर होने से अमेरिकी राष्ट्रपति काफी नाराज़ हैं।

    क्या रही ट्रंप की प्रतिक्रिया?

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ईरान लगभग हारने की कगार पर है और घुटने टेकने को तैयार है। ईरान हमें सबकुछ देने के लिए तैयार हैं। दशकों में पहली बार लोग अमेरिका और उसके राष्ट्रपति, यानी मेरा बहुत सम्मान कर रहे हैं, लेकिन अमेरिकी सीनेट ‘वॉर पावर्स एक्ट’ पर ऐसे समय में बेकार वोट करवाती है, जिससे दुनिया में आतंकवाद को सबसे ज़्यादा बढ़ावा देने वाले देश को यह संदेश जाता है कि अमेरिका को मेरा उनके साथ किया जा रहा बर्ताव पसंद नहीं है और मुझे यह रोकना चाहिए। ऐसा करके उन्होंने दुश्मन की मदद ही की है। चार रिपब्लिकन ‘लूज़र्स’ ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया और ईरान ने हमसे पूछा कि इस सबका क्या मतलब है? इन सीनेटरों ने मेरा काम और मुश्किल कर दिया है, लेकिन मैं इसे किसी न किसी तरह पूरा करके ही रहूंगा, क्योंकि मैं हमेशा अपना काम पूरा करता हूं।”

    राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की ज़रूरत नहीं

    इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति को ईरान के खिलाफ चल रही जंग से अमेरिकी सेना को हटाने का निर्देश दिया गया है। हालांकि व्हाइट हाउस की तरफ से साफ कर दिया गया है कि ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि अमेरिकी सेना को हटाने के लिए कोई जंग नहीं चल रही है, क्योंकि 7 अप्रैल को सीज़फ़ायर के साथ ही जंग खत्म हो गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रस्ताव अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स में 215-208 से पहले ही पास हो चुका है। हालांकि दोनों सदनों में पास होने के बावजूद यह एक समवर्ती प्रस्ताव है और इसलिए इसके लिए राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की ज़रूरत नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत को धमकी, घर में घमासान: पानी की एक-एक बूंद को शहबाज ने बताया ‘रेड लाइन’

    August 14, 2026

    5 सेकंड में पकड़ी 800 किमी/घंटा की रफ्तार, चीन की ट्रेन ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड…

    August 14, 2026

    आसमान में सूर्य-चंद्रमा का अद्भुत मिलन: यूरोप में दिखा सूर्य ग्रहण का दुर्लभ नजारा, ब्रिटेन में 90% ढका सूरज

    August 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.