Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टीएमसी MP डोला सेन ने पुलिस से शिकायत में बागी खेमे पर लगाए जालसाजी, धोखाधड़ी के बड़े आरोप
    • हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक
    • ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली की खरीद दर तय, अगले बिजली बिलों में मिलेगा क्रेडिट
    • ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली की खरीद दर तय, अगले बिजली बिलों में मिलेगा क्रेडिट
    • हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक
    • कौन हैं बी मणिक्कम टैगोर? जिन्हें कांग्रेस हाई कमान ने बनाया तमिलनाडु का नया अध्यक्ष
    • कोटा में कोचिंग छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर की आत्महत्या
    • पिता ने शराब पीने से रोका तो आधी रात कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“लोकतंत्र केवल आंदोलनों से नहीं चलता”, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर बोले  कांग्रेस नेता जयराम रमेश
    राष्ट्रीय

    “लोकतंत्र केवल आंदोलनों से नहीं चलता”, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर बोले  कांग्रेस नेता जयराम रमेश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी प्रदर्शन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की प्रतिक्रया सामने आई है। उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए कहा कि CJP का स्वाभाविक आंदोलन है। इसे लेकर अलग-अलग राय हैं। कुछ लोग इसे ‘डीप स्टेट’ द्वारा प्रायोजित बताते हैं, तो कुछ इसे युवाओं की हताशा और नाराजगी का प्रतिबिंब मानते हैं।

    आंदोलन ने मीडिया में बनाई जगह

    वहीं उन्होंने आगे कहा कि इस आंदोलन ने मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी जगह बनाई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आंदोलन ने खूब सुर्खियां भी बटोरी हैं, लेकिन यह कोई राजनीतिक दल नहीं है। उनके मुताबिक, लोकतंत्र में अंततः राजनीतिक दल और उनकी संगठनात्मक संरचना ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है।

    राजनीतिक दलों को निभानी चाहिए जिम्मेदारी

    कांग्रेस नेता रमेश ने दावा किया कि यह आंदोलन युवाओं की निराशा और असंतोष का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। साथ ही कहा कि इस संदेश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी राजनीतिक दलों को निभानी होगी। उन्होंने कहा कि आंदोलनों की लोकतंत्र में अपनी भूमिका है, लेकिन लोकतंत्र केवल आंदोलनों के भरोसे नहीं चल सकता, बल्कि उसकी असली नींव राजनीतिक दल ही होते हैं।

    सोनिया गांधी के साथ काम करने को लेकर क्या बोले रमेश

    इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी के साथ काम करने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि 2004 में कांग्रेस जीतेगी। अटल बिहारी वाजपेयी एक मजबूत, प्रभावशाली और करिश्माई राजनीतिक व्यक्तित्व थे, और किसी को नहीं लगता था कि कांग्रेस जीत पाएगी। लेकिन हमने एक चमत्कार कर दिखाया। हम 145 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरे और फिर यूपीए का गठन हुआ। इसके बाद अगले 10 वर्षों तक डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहे।

    सोनिया ने पार्टी को रखा एकजुट

    उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी ने पार्टी को वास्तव में एकजुट रखा है। उन्होंने पार्टी को दिशा प्रदान भी की है। एक समय ऐसा था जब कांग्रेस के 15 मुख्यमंत्री थे और इन मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन आयोजित किए गए थे। पहला सम्मेलन गुवाहाटी में हुआ, फिर श्रीनगर में और उसके बाद दिल्ली में।

    जयराम रमेश ने कहा कि इन्हीं सम्मेलनों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और वन अधिकार अधिनियम जैसे विचारों की नींव पड़ी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पुलिस का बड़ा खुलासा, शादी टालने के लिए की मंगेतर केतन की हत्या, ताकी 3 साल तक मिले समय और प्रेमी से करले शादी

    June 27, 2026

    सेशेल्स में पीएम मोदी दुनिया के सबसे बुजुर्ग194 साल की उम्र जीवित जमीनी जानवर जोनाथन से मिलेंगे…

    June 27, 2026

    पेड़ की टहनी गिरने से कोमा में बाइकर…

    June 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.