Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटी के निधन की खबर सुनकर 75 वर्षीय मां ने भी तोड़ा दम…
    • छत्तीसगढ़-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 52 किलो चांदी और लाखों की नकदी बरामद…
    • छत्तीसगढ़ :रायपुर बैंक में पैसे जमा कराने पहुंची महिला, 50 रुपये के 25 नोट निकले जाली, FIR दर्ज…
    • एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी,मां और बहन की हत्या तक खुद फांसी पर लटका युवक…
    • संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव श्री विकासशील
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 52 किलो चांदी और लाखों की नकदी बरामद…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 52 किलो चांदी और लाखों की नकदी बरामद…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध और संदिग्ध रूप से चांदी का परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 52 किलो 528 ग्राम चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां और 6 चांदी जैसी सिल्लियां बरामद की हैं। इसके साथ ही 3 लाख 39 हजार 800 रुपये नगद भी मिले हैं। बरामद चांदी की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये बताई गई है। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने नकदी और परिवहन में इस्तेमाल की गई कार समेत कुल 1 करोड़ 3 लाख 39 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

    जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध तस्करी, संदिग्ध नगदी और बहुमूल्य धातुओं के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिले के सीमावर्ती नाकों और चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 नवंबर 2026 को बसना थाना पुलिस की टीम अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

    कार से मिले चांदी के आभूषण और नगदी

    वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सफेद रंग की मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार (क्रमांक CG 23Q 9222) को रोककर तलाशी ली। कार में उमेश कंसारी (निवासी गोबरानवापारा, जिला रायपुर) और रोशन कुमार साहू (निवासी ग्राम बेलटूकरी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद) सवार थे।

    तलाशी के दौरान कार की डिक्की और सीट पर रखे छह काले रंग के बैग मिले। बैगों की जांच करने पर प्लास्टिक के डिब्बों में रखे विभिन्न प्रकार के चांदी के आभूषण, पायल, बिछिया, अंगूठी, चेन, कड़ा, ब्रेसलेट, करधन, चांदी जैसे बर्तन, मूर्तियां और छह सिल्लियां बरामद हुईं। इसके अलावा 3,39,800 रुपये नगद भी मिले।

    पुलिस ने कार सवार दोनों व्यक्तियों से बरामद चांदी और नकदी के वैध स्वामित्व, क्रय-विक्रय के पक्के GST बिल, ई-वे बिल और परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे। हालांकि, वे कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद चोरी अथवा अवैध परिवहन की संपत्ति होने के संदेह में थाना बसना पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां, सिल्लियां, नकदी और परिवहन में इस्तेमाल की गई कार को विधिवत सीलबंद कर जब्त कर लिया।

    पुलिस ने चांदी के आभूषण, बर्तन और मूर्तियों के संबंध में BNSS की धारा 94 के तहत नोटिस भी तामील कराया। संबंधित व्यक्तियों ने लिखित में बताया कि उनके पास कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। इसके बाद पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई करते हुए मामले की सूचना छत्तीसगढ़ के GST आयुक्त को भेज दी है।

    जब्त संपत्ति का विवरण

    जब्त संपत्ति में 52 किलो 528 ग्राम वजन के चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां और 6 सिल्लियां शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 3 लाख 39 हजार 800 रुपये नगद और परिवहन में इस्तेमाल की गई मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार (CG 23Q 9222), जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है, को भी जब्त किया गया है। इस तरह पुलिस ने कुल 1 करोड़ 3 लाख 39 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

    यह संपत्ति उमेश कंसारी (45 वर्ष), निवासी गोबरानवापारा, जिला रायपुर और रोशन कुमार साहू (40 वर्ष), निवासी ग्राम बेलटूकरी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद के कब्जे से बरामद की गई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटी के निधन की खबर सुनकर 75 वर्षीय मां ने भी तोड़ा दम…

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ :रायपुर बैंक में पैसे जमा कराने पहुंची महिला, 50 रुपये के 25 नोट निकले जाली, FIR दर्ज…

    November 27, 2026

    संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    November 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.