Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
    • आज 16 अगस्त को शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में होगा शिव रुद्राभिषेक एवं महाभंडारा का आयोजन
    • बहस के बाद हुई थी मारपीट,पत्नी को मारा जोर का चांटा, हुई बेहोश, सुबह मिली लाश… घबराकर पति ने भी दे दी जान…
    • IND vs SL : पडिक्कल का शतक, पहले ही दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका पर बनाया अपना दबदबा…
    • 5 घंटे से पानी में पड़े ‘शव’ निकालने पहुंची पुलिस, फिर हुआ फिल्मी ट्विस्ट, निकालने गए तो उठकर बैठा…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
    • सड़क से हो चुकी हैं गायब,भारत की आजादी के बाद की 5 सबसे यादगार कारें…
    • वंदे मातरम् पर छिड़ गया घमासान!क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»फरीदाबाद में 200 अवैध फार्म हाउसों पर चलेगा DTP का बुलडोजर, रईसजादों में खलबली
    मुख्य समाचार

    फरीदाबाद में 200 अवैध फार्म हाउसों पर चलेगा DTP का बुलडोजर, रईसजादों में खलबली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फरीदाबाद। यमुना नदी की तलहटी से लेकर अन्य जगह अवैध कॉलोनी में बने फार्म हाउसों पर कार्रवाई होने जा रही है। जिला नगर योजनाकार एन्फोर्समेंट ने अवैध रूप से बने 200 फार्म हाउस चिन्हित कर लिए हैं। इस सप्ताह से इन सभी पर बुलडोजर चलेगा। अधिकतर फार्म हाउस यमुना नदी की तलहटी में अवैध रूप से बने हुए हैं।

    जब भी बाढ़ आती है तो फार्म हाउस डूब जाते हैं। इससे यहां रहने वाले लोगों को जान का खतरा रहता है। इसलिए अब प्रशासन पहले ही इन पर कार्रवाई करना चाहता है। अधिकतर फार्म हाउस रईशजादों के हैं जो शहर में रहते हैं। यहां तो रखवाली के लिए नौकर रखे हुए हैं। दैनिक जागरण भी समय-समय पर अवैध कालोनी व यमुना की तलहटी में हुए निर्माणों को लेकर खबरें प्रकाशित करता रहा है।

    कहां होगी कार्रवाई?

    यमुना नदी किनारे बसे हुए किड़ावली गांव में अवैध रूप से प्लॉटिंग बड़े स्तर पर हुई है। यहां काफी फार्म हाउस हैं। इन सभी को तोड़ा जाएगा। इसके अलावा नदी किनारे बसे हुए इस्माइलपुर, सेहतपुर, अगवानपुर,ददसिया, महावतपुर, किड़ावली, चीरसी, भूपानी, लालपुर, भसकौला, मौजाबाद, दलेलपुर में जमकर प्लॉटिंग हो रही है और मकान बन गए हैं।

    अब तो यहां पूरी कालोनी बस गई हैं। विभाग ने दुर्गा बिल्डर, खेड़ी खुर्द, गौंछी सहित अन्य गांव में विकसित हो रही अवैध कालोनियों में भी निर्माणकर्ताओं को नोटिस भेज दिए गए हैं।

    नदी पार भी हैं काफी अवैध निर्माण

    हरियाणा के कई गांव की जमीन यमुना नदी पार भी है। यहां जमकर अवैध प्लॉटिंग हो रही है। अधिकतर लोगों ने यहां फार्म हाउस बना लिए हैं। समय-समय पर यहां दारू पार्टी की जाती है। यहां कभी-कभार ही कार्रवाई हो पाती है। छुटपुट कार्रवाई होने की वजह से ऐसे निर्माणों पर रोक नहीं लग पा रही है।

    कृषि योग्य भूमि पर प्लॉटिंग

    कृषि भूमि पर नियमों के विपरीत बनाए गए हैं या जिनके पास आवश्यक अनुमति नहीं है। प्रशासन की ओर से इन मामलों की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नोटिस जारी करने और उसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

    शहर से लेकर गांव में कई स्थानों पर कृषि भूमि का व्यवसायिक उपयोग करते हुए बड़े-बड़े फार्म हाउस और अन्य पक्के निर्माण खड़े कर दिए गए हैं। लंबे समय से इन निर्माणों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अवैध निर्माण लगातार बढ़ते रहे। दावा है कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।

    प्रशासन का उद्देश्य सरकारी भूमि और कृषि भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकना तथा नियमानुसार विकास सुनिश्चित करना है। इस संभावित कार्रवाई को जिले में अवैध निर्माणों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी मुहिम माना जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ चलाया जाएगा और किसी भी प्रकार के दबाव में कार्रवाई नहीं रोकी जाएगी।

    जिले में अवैध कालोनियों में बने मकान, दुकान व फार्म हाउस मालिकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। अपना सामान बाहर निकालने के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है। एक के बाद एक कार्रवाई की जाएगी। 200 फार्म हाउस जल्द ध्वस्त कर दिए जाएंगे। विरोध करने वालों के खिलाफ मामले भी दर्ज कराए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू जारी; मृतक और घायलों की लिस्ट

    August 14, 2026

    स्कूल की कैंटीन में पेटीज खाने के बाद 12वीं के छात्र की मौत, 2 हिरासत में

    August 14, 2026

    अनुपातहीन संपत्ति, इंदौर निगम अधिकारी, लग्जरी गाड़ियां, बंगले और बच्चों के नाम सपंत्ति का खुलासा

    August 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.