Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी :MBA की पढ़ाई कर ठुकराया लाखों का पैकेज, 1 एकड़ में शुरू की गुलाब की खेती; सालाना 20 लाख कमा रहे मोहित…
    • अस्पताल में हुई एक कथित लापरवाही से 19 महीने के विनय की जिंदगी में अंधेरा,ड्रॉप से चली गई नन्हे विनय की आंखों की रोशनी
    • भारत और खाड़ी संकट का आर्थिक प्रभाव: सब कुछ स्थिर और सामान्य रहा
    • एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी मुंबई की चकाचौंध और ट्रैफिक से दूर,पुश्तैनी घर और खेतों में बिता रही वक्त…
    • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार…
    • तेज रफ्तार बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर,चार लोगों की मौत कई लोग घायल…
    • जिसने दी सुपारी उसी को दिया मार,गन्ने के खेत में सिर कटी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश…
    • BSP टाउनशिप बचाने घर-घर पहुंचेंगे विधायक देवेंद्र यादव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»लालच :इकलौते बेटे और पोतों ने पीट-पीटकर मां को मार डाला…
    मुख्य समाचार

    लालच :इकलौते बेटे और पोतों ने पीट-पीटकर मां को मार डाला…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार – मुजफ्फरपुर जिले का मुसहरी थाना क्षेत्र रविवार को एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आ गया.मृतक महिला की पहचान पहलादपुर निवासी शांति देवी (85 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कि एक विधवा थीं.पुलिस को घटना की सूचना दी. जानकारी मिलते ही मुसहरी थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया.

    लाठी-डंडों से बेटे- बहु और पोतों ने बेहरमी से पीटा

    मामले को लेकर पुलिस ने बताया की शुरूआती जांच में स्थानीय ग्रामीणों ने शांति देवी की मौत के लिए उनके इकलौते बेटे मधुसूदन शाही, बहू और दोनों पोतों  को जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि इन सभी ने मिलकर शांति देवी को लाठी-डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई. वही ग्रामीणों के इस आरोप को बल तब मिला जब बुजुर्ग महिला की पिटाई के बाद उसका एक बयान सामने आया था, जिसमें उसने मरने से ठीक पहले तड़पते हुए रो-रोकर बताया था कि उसके बेटे मधुसूदन, बहू और पोतों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की है.  जिसके कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया.

    पाई-पाई को मोहताज थी मां 

    मामले को लेकर स्थानीय महिलाओं ने बताया कि शांति देवी के पति की मौत कई साल पहले ही हो चुकी है. उनकी एक बेटी थी, जिसकी भी कुछ समय पहले मौत हो गई. अब परिवार में सिर्फ उनका बेटा ही बचा था. बेटे के होने के बाद भी मां की हालत ठीक नहीं थी उसे अपनी आजीविका चलाने के लिए गांव के अलग-अलग घरों में झाड़ू-पोछा और बर्तन मांजने का काम करना पड़ता था.  इसके बदले मिलने वाले थोड़े-बहुत पैसे वह अपना पेट पालती थी, लेकिन  उनका लालची बेटा और बहू जबरन छीन लिया करते थे. विरोध करने पर अक्सर पूरा परिवार मिलकर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करता था. रविवार को भी इसी विवाद में सबने मिलकर बुजुर्ग को इस कदर पीटा कि उनकी जान ही चली गई.

     ग्रामीणों का भारी हंगामा

    मामले को लेकरडीएसपी ईस्ट-2 के  एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहलादपुर गांव से एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पूरी तरह खुलासा हो पाएगा. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अस्पताल में हुई एक कथित लापरवाही से 19 महीने के विनय की जिंदगी में अंधेरा,ड्रॉप से चली गई नन्हे विनय की आंखों की रोशनी

    June 30, 2026

    बच्चे के जन्म के बाद महिला की मौत,यूट्यूब देखकर डिलीवरी करवाने का शक…

    June 30, 2026

    सेक्टर 119 स्थित अरन्या सोसाइटी की 21वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में AC फटने से लगी भीषण आग…

    June 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.