Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…
    • कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …
    • ज्यादातर बच्चे जिस उम्र में खेल-कूद में व्यस्त रहते है वहीं 14 साल के जैनम जैन ने AI कंपनी शुरू कर कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली…
    • पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»अवैध संबंध के शक में विवाहिता को अर्धनग्न कर युवक के साथ पूरे गांव में घुमाया
    क्राइम

    अवैध संबंध के शक में विवाहिता को अर्धनग्न कर युवक के साथ पूरे गांव में घुमाया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jharkhand News: झारखंड के पाकुड़ जिले में कथित अवैध संबंध को लेकर एक महिला और पुरुष को ग्रामीणों द्वारा पीटे जाने तथा चप्पलों की माला पहनाकर अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 20 वर्ष की उम्र के आसपास के दोनों शादीशुदा व्यक्तियों को अमरापाड़ा थाना क्षेत्र के बुढ़ीडुबा गांव में पिछले कुछ दिन से एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था। 

    पुलिस ने बताया कि बाहर काम करने वाले महिला के पति को किसी तरह इस संबंध की जानकारी मिली, तो उसने फोन पर ग्रामीणों से बात करके इसकी पुष्टि करने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद शुक्रवार रात दोनों घर के अंदर मिले। अमरापाड़ा थाने के प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने कहा, “ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, पिटाई की और चप्पलों की माला पहनाकर अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया। उन्हें एक ग्रामीण के घर में बंधक बनाकर रखा गया।” 

    भेंगरा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद सोमवार को दोनों को बचाया गया। उन्होंने बताया कि महिला ने सात नामजद और 20 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी बताया कि सुरक्षा कारणों से पुरुष और महिला दोनों को फिलहाल थाने में रखा गया है। उसने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुढ़ीडुबा गांव में पुलिस शिविर स्थापित किया गया है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या

    July 2, 2026

    बंदूक की नोक पर पिता को किया कमरे में बंद, फिर 18 वर्षीय बेटी के साथ जो हुआ… 

    July 2, 2026

    जगदलपुर में संतान सुख दिलाने और तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ के जरिए डेढ़ करोड़ की ठगी…

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.